Advertisement

Healthy Cooking Oil: इस हेल्दी तेल से पकाएं खाना, शरीर में बढ़ेगा गुड कोलेस्ट्रॉल, ये बीमारियां रहेंगी दूर

Best Cooking Oil: कुकिंग के लिए मूंगफली का तेल अच्छा माना जाता है. इससे शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है और मोटापा समेत अन्य कई बीमारियां दूर रहती हैं.

Latest News
Healthy Cooking Oil: इस हेल्दी तेल से पकाएं खाना, शरीर में बढ़ेगा गुड कोलेस्ट्रॉल, ये बीमारियां रहेंगी दूर

इस हेल्दी तेल से पकाएं खाना, शरीर में बढ़ेगा गुड कोलेस्ट्रॉल

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः हेल्दी और फिट रहने के लिए लाइफस्टाइल और खानपान का खास ख्याल रखना बहुत ही जरूरी है. इसके लिए डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल करना चाहिए और मसाले वाली चीजों का सेवन कम करना चाहिए. इसके अलावा रिफाइंड ऑयल की जगह (Best Cooking Oil) आपको ऑलिव ऑयल, सरसों का तेल या फिर देसी घी का इस्तेमाल करना चाहिए. बता दें कि सर्दियों के मौसम में मूंगफली का तेल बेस्ट माना जाता है. दरअसल मूंगफली के तेल का स्मोकिंग (Healthy Cooking Oil) पॉइंट दूसरे तेल की तुलना में हाई होता है और इसलिए कुकिंग के लिए मूंगफली का तेल  (Mungfali Oil) अच्छा माना जाता है. इससे शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है और मोटापा समेत अन्य कई बीमारियां दूर रहती हैं. ऐसे में अगर आप इन बीमारियों से परेशान हैं तो रोजाना इसका सेवन जरूर करें. आइए जानते हैं क्या हैं इसके फायदे...

हार्ट के लिए है फायदेमंद

मूंगफली के तेल में पका खाना खाने से शरीर में HDL यानी गुड कॉलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है और इससे दिल की सेहत अच्छी रहती है. इससे बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है. इतना ही नहीं मूंगफली का तेल आर्टरीज के ब्लॉक होने के रिस्क कम करता है.

हर वक्त पीठ-गर्दन में रहता है दर्द? हो सकती है हड्डियों की ये गंभीर बीमारी, जानें लक्षण

मोटापा  करे कम

वजन घटाने के लिए ऑयली फूड से बचना चाहिए और अगर आप खा रहे हैं तो डाइट में मूंगफली का तेल ही इस्तेमाल करें. बता दें कि मूंगफली के तेल से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और तेजी से वजन कम होता है.

गठिया में है फायदेमंद

बता दें कि जिन लोगों को अर्थराइटिस की समस्या है उन्हें मूंगफली के तेल में पका हुआ खाना खाना चाहिए. इससे गठिया के मरीजो को काफी फायदा मिलता है और जोड़ों के दर्द और सूजन की समस्या से राहत मिलती है.

बालों के लिए है फायदेमंद

वहीं अगर आपके बाल रूखे और बेजान हो रहे हैं तो डाइट में मूंगफली के तेल जरूर शामिल करें. बता दें कि मूंगफली के तेल में विटामिन ई होता है जो हेयर फॉलिकल्स को मजबूत बनाता है. इतना ही नहीं मूंगफली का तेल इस्तेमाल करने से डैंड्रफ की समस्या और बालों के टूटने की समस्या कम हो जाती है. 

शरीर के इस अंग को नुकसान पहुंचाता है बढ़ता शुगर लेवल, इन 6 उपायों से रखें कंट्रोल

डायबिटीज के मरीज के लिए है फायदेमंद

अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो मूंगफली के तेल में पका भोजन खाएं. दरअसल मूंगफली के तेल में अनसैच्युरेटेड फैट पाया जाता है और ये इंसुलिन सेंसिटिविटी को बेहतर बनाता है. साथ ही ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मूंगफली का तेल फायदेमंद माना जाता है.

(Disclaimer: यह लेख केवल आपकी जानकारी के लिए है. इस पर अमल करने से पहले अपने विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श लें.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement