Advertisement

Diabetes से खराब पाचन तक, इन बीमारियों को दूर रखता है ये आयुर्वेदिक पत्ता, ऐसे करें इस्तेमाल

Ayurvedic Leaves Benefits: अगर आप लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों को दूर रखना चाहते हैं तो डाइट में ये आयुर्वेदिक पत्ता जरूर शामिल करें. इसके सेवन से डायबिटीज (Diabetes) समेत अन्य कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है.

Latest News
Diabetes से खराब पाचन तक, इन बीमारियों को दूर रखता है ये आयुर्वेदिक पत्ता, ऐसे करें इस्तेमाल

Benefts of chewing betel leaf 

Add DNA as a Preferred Source

आजकल की खराब जीवनशैली (Bad Lifestyle) और खानपान की गलत आदतें लोगों को गंभीर रूप से बीमार कर रही हैं, इसके कारण लोग कई तरह की गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं. ऐसे में अगर आप इन बीमारियों को दूर रखना चाहते हैं तो डाइट में ये आयुर्वेदिक पत्ता (Ayurvedic Remedy) जरूर शामिल करें. इसके सेवन से डायबिटीज (Diabetes) समेत अन्य कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है. ऐसे में आइए जानते हैं इस खास आयुर्वेदिक पत्ते (Ayurvedic Leaves) के बारे में साथ ही जानेंगे इसके सेवन का सही तरीका क्या है. 

इस आयुर्वेदिक पत्तों से दूर रहेंगी बीमारियां
दरअसल, हम बात कर रहे हैं पान पत्तों (Betel Leaves) के बारे में. आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर पान के पत्ते 1 या 2 नहीं बल्कि कई बीमारियों को दूर रखने में मदद करते हैं.  इसमें मौजूद गैस्ट्रो प्रोटेक्टिव, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-डायबिटिक गुण पाचन तंत्र से लेकर हृदय और मुंह के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं. आगे जानें क्या हैं इसके फायदे... 

यह भी पढ़ें: जोड़ों में रहता है दर्द? कहीं आपकी बॉडी में तो नहीं इस विटामिन की कमी, ऐसे लगाएं पता

क्या हैं इसके फायदे?

  • गैस, पेट की जलन और अपच को रखे दूर
  • पाचन को करे बेहतर
  • डायबिटीज के मरीजों के लिए है फायदेमंद
  • दिल की सेहत में सुधार कर हृदय रोगों का खतरा करे कम
  • मुंह की बदबू, संक्रमण और दांतों की समस्या दूर करे
  • वात, पित्त और कफ दोषों को रखे संतुलित
  • शरीर में करे ऊर्जा का संचार 
  • शरीर की आंतरिक सफाई में करे मदद

कैसे करें इसका सेवन? 
इन फायदों के लिए पान के पत्तों का सेवन चबाकर या इसके रस का इस्तेमाल किया जा सकता है. हालांकि बहुत अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से यह शरीर में गर्मी भी बढ़ा सकता है. इसलिए आयुर्वेद में पान के पत्तों का उपयोग सही मात्रा और तरीके से करने पर विशेष जोर दिया गया है. इससे  पान के पत्तों का अधिकतम लाभ प्राप्त किया जा सकता है. 

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.)  

 ख़बरों जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement