Advertisement

Benefits Of Pumpkin Juice: डायबिटीज को दूर रखता है कद्दू का जूस, जानें इसके फायदे और रेसिपी

कद्दू में विटामिन ए, सी, ई ,फाइबर, पोटैशियम, कैल्शियम और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर है. यह डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहत फायदेमंद होता है.

Benefits Of Pumpkin Juice: डायबिटीज को दूर रखता है कद्दू का जूस, जानें इसके फायदे और रेसिपी
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कद्दू एक ऐसी सब्जी है, जिसकी मिठाई से लेकर कई तरह की रेसिपीज बनाई जा सकती है. यह स्वाद के साथ ही अपने गुणों के लिए भी प्रख्यात है. कद्दू की सब्जी से लेकर हलवा, रायता, सूप, जूस और पकौड़े में भी बनाए जा सकते हैं. वहीं गुणों की बात करें तो कद्दू में विटामिन ए, सी, ई ,फाइबर, पोटैशियम, कैल्शियम और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर है. यह डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहत फायदेमंद होता है. कद्दू के जूस का नियमित सेवन करने पर डा​यबिटीज कंट्रोल करने से लेकर लेकर मोटापा कम होता है. आइए जानते हैं कद्दू के जूस के फायदें

यहां हैं कद्दू जूस पीने के फायदे

डायबिटीज के लिए

डायबिटीज एक गंभीर बीमारी बनती जा रही है. खराब होते दिनचर्या और खानपान की वजह से इसके मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. वहीं कद्दू का जूस डायबिटीज के पेशेंट्स के लिए बहुत ही फायदेमंद रहता है. यह डायबिटीज को कंट्रोल करता है. ब्लड शुगर को कम रखता है. 

मोटापा भी करता है कम

फैटी फूड और खराब खानपान की वजह से ज्यादातर लोगों में ओवर वेट की समस्या हो रही है. लोग इस मोटापे से परेशान है. आप भी अपना वजन कम करना चाहते हैं तो डाइट में कद्दू का जूस शामिल कर सकते हैं. कद्दू से मिलने वाले कैल्शियम, पोटैशियम, विटामिन ए, सी ई, फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट शामिल है. इसके सेवन से शरीर हेल्दी रहने के साथ ही वजन कंट्रोल हो जाता है.  

पाचन तंत्र के लिए भी है फायदेमंद

पाचन तंत्र और पेट संबंधित बीमारियों से ग्रस्त लोगों के लिए कद्दू का जूस रामबाण इलाज साबित हो सकता है. इसकी वजह कद्दू में अच्छी खासी मात्रा में भरपूर पाया जाना है, जो पाचन को बेहतर रखता है. 

सूजन को भी करता है ठीक

कुछ लोगों के शरीर में सूजन की समस्या बनी रहती है. इस समस्या में भी कद्दू के जूस फायदेमंद होता है. इसमें पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट गुण फ्री रेडिकल से लड़ने में मदद करते हैं, जो सूजन से लड़ने में मदद करते हैं. 

ऐसे बनाएं कद्दू का जूस 

-कद्दू का जूस निकालने से पहले उसे छीलकर काट लें. 
-अब इसे ग्राइंडर में डालकर, पुदीना के पत्ते डालें और ग्राइंड कर लें. 
-इसके गाढ़ा होने पर थोड़ा पानी डाल सकते हैं. 
-अब इसे छानकर स्वादानुसार काला नकम और नींबू डालकर पी सकते हैं.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement