Advertisement

Ashwagandha For Diabetes: ब्लड शुगर कम करने के लिए अश्वगंधा को इन 5 तरीकों से करें यूज, डायबिटीज रहेगी हमेशा कंट्रोल

हाई ब्लड शुगर में अश्वगंधा का उपयोग बेहद चमत्कारिक असर दिखाता है, लेकिन इसका उपयोग कैसे करें कि ये शुगर कम करने के लिए इंसुलिन को एक्टिवेट करें. जान लें.

Latest News
Ashwagandha For Diabetes: ब्लड शुगर कम करने के लिए अश्वगंधा को इन 5 तरीकों से करें यूज, डायबिटीज रहेगी हमेशा कंट्रोल

Benefits of Ashwagandha in Diabetes 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः क्या आप अपने  ब्लड शुगर को नियंत्रण में करने के लिए प्राकृतिक तरीकों की तलाश कर रहे हैं? तो आज आपको अश्वगंधा के उन गुणों के बारे में बताएंगे जो आपकी डायबिटीज को कभी अनकंट्रोल नहीं होने देंगे.

अश्वगंधा एक प्रसिद्ध औषधीय आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है जो कई स्वास्थ्य लाभों (मानसिक और शारीरिक दोनों स्वास्थ्य स्थितियों) से भरपूर है. प्रजनन क्षमता बढ़ाने से लेकर उच्च रक्तचाप तक के इलाज के लिए अश्वगंधा आयुर्वेदिक में 300 वर्षों से अधिक समय से किया जाता है. लेकिन ये हाई ब्लड शुगर  के स्तर को प्रबंधित करने में भी मददगार है.

दोपहर में शुगर का बढ़ना है खतरनाक, लंच के बाद ये 5 चीजें करने से डायबिटीज रहेगी हमेशा कंट्रोल

अश्वगंधा डायबिटीज के प्रबंधन में कैसे मदद करता है?
अश्वगंधा इंसुलिन के स्राव को प्रभावी ढंग से बढ़ता है और मांसपेशियों की कोशिकाओं में इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार होता है. डायबिटीज से पीड़ित लोगों को अश्वगंधा की जड़ का पाउडर खाने से ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है. वहीं, अश्वगंधा तनाव को दूर करती है जो की ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ाने में सबसे खतरनाक काम करता है. अश्वगंधा शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए भी बहुत अच्छा है, जिससे व्यक्ति को बढ़े हुए  ब्लड शुगर  के स्तर से निपटने में मदद मिलती है.

इन तरीकों से करें अश्वगंधा का प्रयोग

दूध के साथ अश्वगंधा
एक पैन में एक गिलास दूध और आधा गिलास पानी लें और इसे उबाल लें. अब इसमें 1/2 चम्मच अश्वगंधा जड़ का पाउडर मिलाएं और कुछ देर तक उबालें. इसमें कुछ कुचले हुए बादाम और अखरोट मिलाएं. और पी लें. 

अश्वगंधा शॉट्स
आप इसका सेवन शॉट की तरह भी कर सकते हैं. इस पेय को अपने दैनिक किसी भी पेय या भोजन में मिलाकर यूज कर सकते हैं.

अश्वगंधा चाय
इस जड़ी बूटी को सुबह सबसे पहले चाय के रूप में पीना आपके  ब्लड शुगर  के स्तर को प्रबंधित करने के लिए बहुत अच्छा है. आपको अच्छी नींद लाने के लिए इसे सोते समय चाय या दूध में भी मिलाया जा सकता है.

एक चम्मच इस हरे पत्ते का रस गिरा देगा ब्लड शुगर का बढ़ा स्तर, डायबिटीज वालों के लिए है रामबाण दवा

एनर्जी बूस्टर मिक्स
अश्वगंधा, हल्दी, गुडुची, आंवला चूर्ण और हिमालयन गुलाबी नमक का मिश्रण बनाएं. अब एक पैन लें और उसमें थोड़ा पानी डालें. पानी को उबाल लें और इसमें मिश्रण डालें. इसे उबलने दें और फिर मिश्रण को छान लें. अपने उच्च ग्लूकोज स्तर को प्रबंधित करने के लिए इसे पियें.

किसी भी रूप में रोज अश्वगंधा का प्रयोग आपके शुगर के स्तर को तेजी से कम करने का काम करेगा.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement