Advertisement

Low Cholesterol Tips : ये पत्तियां रोज चबाना कर दें शुरू, नसों में जमी जिद्दी वसा पानी की तरह पिघल जाएगी

Fat in Blood: कोलेस्ट्रॉल नसों में बुरी तरह से चिपक जाता है और आसानी से नहीं हटता लेकिन छोटी सी हरी-हरी पत्तियां इसे पानी की तरह पिघला सकती हैं.

Latest News
Low Cholesterol Tips : ये पत्तियां रोज चबाना कर दें शुरू, नसों में जमी जिद्दी वसा पानी की तरह पिघल जाएगी

ये पत्तियां रोज चाबना कर दें शुरू, नसों में जमी जिद्दी वसा पानी की तरह पिघल जाएगी 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः अगर आपके ब्लड में कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ता (High Cholesterol Level in Blood) ही जा रहा है तो आपको खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. ये वसा नसों में ब्लॉकेज (Blockage in Veins) का कारण बनती है और इससे हार्ट अटैक (Heart attack) और स्ट्रोक (Stroke) का खतरा पैदा होता है.

सूजी हुई सख्त नसों (Swollen Hard Veins) से वसा पिघलाने (Fat Melting) में आयुर्वेदिक चीजें अच्छा असर दिखाती हैं. यहां आपको एक रामबाण उपाय बताने जा रहे हैं. अगर आप यहां बताई गई पत्तियों (Green Leaves) को अपनी रोज की डाइट का हिस्सा बना लें तो नसों में जमी वसा तुरंत पिघल कर बाहर आ जाएगी. 

High Cholesterol Warning Sign: चेहरे में दिखने वाले ये 5 बदलाव हो सकते हैं खून में जम रही वसा का संकेत

मोरिंगा यानी सहजन के पत्ते को कच्चा चबाएं

आयुर्वेद में सहजन एक नहीं कई बीमारियों की औषधि मानी गई है. इसकी पत्तियों से लेकर छाल और डंठल तक में मेडिसिनल गुण होता है. ये बालों के झड़ने, हाई बीपी, गठिया, एनीमिया, थायराइड, डायबिटीज, अस्थमा, लंग्स डिजीज, किडनी डिजीज, वजन कम करने और कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली जैसी कई गंभीर बीमारियों में दवा की तरह काम करती है.
 
सहजन का पौधा एक पोषक तत्वों का खजाना है. इसमें विटामिन ए, विटामिन बी1 (थियामिन), B2 (राइबोफ्लेविन), B3 (नियासिन), B-6, फोलेट, एस्कॉर्बिक एसिड (विटामिन सी), कैल्शियम, पोटेशियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस और जिंक जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. यही कारण है कि ये एंटीबायोटिक, एनाल्जेसिक, एंटीऑक्सिडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीकैंसर, एंटीडायबिटिक, एंटीफंगल और सबसे आश्चर्यजनक रूप से एंटीजन के रूप में काम करता है.

Cholesterol : कोलेस्ट्रॉल की दवा हो रही फेल तो ये 5 ड्रिंक नसों में जमा गंदा कोलेस्ट्रॉल करेंगे बाहर

नसों मेें जमी वसा पिघलाने के लिए क्या करें

मोरिंगा की पत्तियों की नर्म और ताजी पत्तियों को आप यूं भी चबा सकते हैं या चाहें तो आप इन्हें स्प्राउट्स, या सलाद में डालकर कच्चा खा लें. इससे ये ज्यादा असर करेंगी. आप चाहें तो इसका साग या पराठा बना कर भी खा सकते हैं या पानी में उबाल कर इसके पानी का चाय की तरह सेवन कर सकते हैं. पाउडर के रूप में भी इसे बना कर रख सकते हैं और रोज कम से कम 5 चम्मच इसका सेवन करें. 

सहजन के और भी है ये फायदे

  • यह हीमोग्लोबिन को बेहतर बनाने में मदद करता है.
  • ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है
  • लीवर और किडनी को डिटॉक्सीफाई करता है
  • रक्त शुद्ध करता है, चर्म रोगों को दूर करता है
  • वजन घटाने में मदद करता है
  • सहजन के पत्ते खाने के फायदे

Cholesterol Remedy : हाई कोलेस्ट्रॉल वाले खा लें ये एक फल, नसों में चर्बी का नहीं रहेगा नामोनिशान

सहजन के लाभ

  • शुगर लेवल को नियंत्रित रखता है
  • तनाव, चिंता और मिजाज को कम करता है
  • थायराइड फंक्शन में सुधार करता है
  • चयापचय में सुधार करता है
  • नर्सिंग माताओं में स्तन के दूध के उत्पादन को बढ़ाता है


थोड़े साइड इफेक्ट्स भी जान लें

सहजन गर्म प्रकृति का होता है इसलिए गर्मी की समस्या (एसिडिटी, ब्लीडिंग, पाइल्स, भारी मासिक धर्म, मुंहासे) से पीड़ित लोगों को गर्मियों में इससे बचना चाहिए या सावधानी के साथ इसका सेवन करना चाहिए. सर्दियों में पित्त वाले लोग भी बिना किसी चिंता के खा सकते हैं.

Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement