Advertisement

Benefits of Jatamansi: ब्लड प्रेशर से लेकर तनाव तक का इलाज करती है जटामासी, जान लें इस जड़ी बूटी के और भी फायदे

जटामांसी एक ऐसी औषधि है जो आयुर्वेद में एक या दो नहीं सैकड़ों तरह की समस्या का इलाज करने में कारगर है. सिर से पैर तक की बीमारियों में ये काम आता है.

Latest News
Benefits of Jatamansi: ब्लड प्रेशर से लेकर तनाव तक का इलाज करती है जटामासी, जान लें इस जड़ी बूटी के और भी फायदे
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः  जटामांसी (Jatamasi) एक जड़ी बूटी है जो पाचक तंत्र (Human Digestive System)  से लेकर दिल की बीमारी (Heart Disease) और दांत दर्द (Toothache)से बाल झड़ने (Hair Fall) तक की समस्या को जड़ से खत्म करता है. यही नहीं ये जड़ी एंटी-डिप्रेशन (anti-depression) दवा की तरह भी काम करता है. तो चलिए आज आपको इस जड़ी-बूटी के फायदे के बारे में बताएं, साथ ही यह भी जानें कि इसे लेने का सही तरीका क्या है.

जटामांसी क्या है -what is jatamansi
यह एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है इसका उपयोग पुराने समय में पेट दर्द, नाभि खिसकने से लेकर स्किन इंफेक्शन तक के लिए किया जाता था. जटामासी नर्व्स सेल्स पर भी काम करता है इसलिए नर्व्स से जुड़ी परेशानियों में भी ये काम आता है. स्ट्रेस और डिप्रेशन से लड़ता है. 

साइनस से मिनटों छुटकारा दिलाएंगे ये नुस्खे, नाक और गले में जमा बलगम आ जाएगा बाहर  

जटामांसी के जान ले ये फायदे - Know benefits of Jatamansi

डिस्केनेसिया और पार्किंसंस रोग

कैटेलेप्सी एक ऐसी स्थिति है जहां रोगी अचानक बाहरी उत्तेजनाओं का जवाब देने में विफलता के साथ-साथ शारीरिक कठोरता का अनुभव करता है.  मिर्गी की तरह कैटालिप्सी भी एक स्नायविक विकार है. जटामांसी इस बीमारी को कम करने में मदद करती है.  डिस्केनेसिया और पार्किंसंस रोगियों को इस जड़ी बूटी का सेवन जरूर करना चाहिए.  

अनिद्रा का इलाज 

नींद की कमी याददाश्त को नुकसान पहुंचाती है और कई बीमारियों का कारण बनती है. शोध से पता चला है कि जटामांसी अनिद्रा को दूर करने में कारगर है. यह आपकी नींद की गुणवत्ता में सुधार करती है और नींद की साइकिल को सही करती है. 

इस गलती से तांबे में रखा पानी बन जाता है जहर, कॉपर का ओवरडोज भी है जानलेवा  

डिप्रेशन-तनाव होगा दूर 
एंटी-डिप्रेसेंट वो दवाईयां है जो आपके डिप्रेशन, मानसिक चिंता, डिस्टीमिया और भी कई बीमारियों से लड़ने में आपकी मदद करता है  साथ ही जटामांसी का अर्क एंटीडिप्रेसेंट के जैसे काम आता है और जिन लोगो को सोने में दिक्कत आती है उनके लिए भी अच्छा काम करता है.

बीपी करेगा कंट्रोल
जटामांसी जड़ी बूटी के अर्क में लिपिड पेरोक्साइड और एंटीऑक्सीडेंट एंजाइम्स भी पाए जाते हैं जो कि ब्लड सेल्स को हेल्दी रखते है, और बीपी कंट्रोल करने और दिल के काम काज को सही रखने में मदद भी करते हैं.  

दांतों के दर्द में
अगर आपके दांतों में भी दर्द है तो आपके लिए फायदेमंद हो सकती है जटामांसी जड़ी बूटी ये एंटीइंफ्लेमेटरी है जो की सूजन बढ़ने से रोकती है साथ ही दर्द को कम करने में भी आपकी मदद करती है इसी के साथ ये आपके दांतों के बैक्टीरिया को भी मारती है और मसूड़ो की दिक्कत को भी कम करती है दांतों की समस्या से निजात के लिए जड़ी बूटी को पानी में उबाल लें फिर उसे कुल्ला करें. 

Uric Acid की रामबाण दवा हैं ये 7 आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां, आर्थराइटिस और घुटने का दर्द भूल जाएंगे 

फंगल इंफेक्शन में

जटामांसी के मेथनॉलिक अर्क से एंटी फंगल और एंटी बैक्टीरियल के गुणों को जानते है साथ ही ये आपकी स्किन इंफेक्शन और खुजली व एक्जिमा जैसी कई समस्याओं से निजात दिलाता है एक बात और आप इस जड़ी बूटी को अपने बालों या स्किन पर भी इस्तेमाल कर सकते है.

कैसे करे जटामांसी जड़ी बूटी का इस्तेमाल 
जटामासी को रातभर के लिए पानी में भिगो दें और अगले दिन इस पानी को बासी मुंह पी लें, आप चाहें तो जटामासी की जड़ को दूध में भी उबाल कर पी सकते हैं.इसके अलावा बालों में आप इसके तेल को लगाएं, 

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement