Advertisement

Basi Roti Benefits: बासी रोटी से डायबिटीज और BP होती है कंट्रोल, चेहरा भी लगेगा चमकने 

Basi Roti के कमाल के फायदे जानकर आज से आप नहीं फेंकेंगी रोटियां, जानिए कैसे बीपी और शुगर करती है कंट्रोल और चेहरे पर लाती है ग्लो

Basi Roti Benefits: बासी रोटी से डायबिटीज और BP होती है कंट्रोल, चेहरा भी लगेगा चमकने 
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Basi Roti Ke Fayde- हर किसी के घर में रात की रोटी जिसे हम बासी रोटी कहते हैं (Basi Roti Benefits) बच जाती है तो कई बार उसे फेंक देते हैं या फिर कूत्तों को डाल देते हैं. कई बार तो गूंदा हुआ आटा रख देते हैं और सुबह उसकी रोटी बनाते हैं. क्या आपको पता है कि बासी रोटी आपके सेहत के लिए कितनी फायमेमंद (Health Benefits of Basi Roti in Hindi) है.

आपकी बीपी (BP) और शुगर (Sugar) जैसी बीमारी को काबू पाने में मदद करती हैं ये रोटियां. कई बार तो आप सोचते होंगे कि आखिर इन रोटियों का करें क्या लेकिन आज के बाद आप रोटियों को फेंकेंगे नहीं बल्कि सुबह उनको मजे से खाएंगे. यही नहीं आप इन रोटियों का पेस्ट (Facial) बनाकर अपने फेस पर भी लगा सकते हैं, मतलब आपके चेहरे के लिए भी ग्लो का काम करेंगी ये रोटियां. बासी रोटियों (Stale Chapati) को 10-12 घंटे तक खाने से उसके पोषक तत्व आपको मिलते हैं. इससे आपका पेट और लिवर भी सही रहता है 

Baasi Chapati health benefits

यह भी पढ़ें- क्या होता है ओरल कैंसर, मुंह के कितने अंगों को करता खराब, जानिए क्या हैं मौत के आंकड़े

बासी रोटी खाने से एसिडिटी नहीं होगी (Acidity Control)

बासी रोटी खाने से आपको एसिडिटी नहीं होगी, आपका डाइजेस्टिव सिस्टम ठीक रहेगा. सुबह आप हल्के गुनगुने दूध में बासी रोटियों को थोड़ी देर डालकर रख दें और फिर उसे खाएं. खाने में जितनी टेस्टी लगेंगी उतनी ही फायदेमंद भी होंगी. बासी रोटी में गुड बैक्टेरिया आ जाते हैं इसलिए वह आपके पेट के लिए अच्छी है

शुगर और बीपी रहेगा कंट्रोल (BP and Sugar Control) 
 

बासी रोटी में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, इससे आपका बीपी और शुगर दोनों कंट्रोल रहेगा. अगर गेंहू की बासी रोटी है तो बहुत ही अच्छा है, उसमें ज्यादा गुण होते हैं 

बासी रोटी से आपके बॉडी का टेंप्रेचर सही रहेगा बासी रोटी को आप ठंडे या गर्म दोनों दूध में मिलाकर खा सकते हैं. इससे आपके शरीर का तापमान सही रहता है 

फेस पर आता है ग्लो (Facial)

रोटियों को टुकड़ों में तोड़ लें और फिर उसका पाउडर बनाकर उसमें शहद और गुलाबजल मिक्स करें. फिर चेहरे पर लगाएं और उसे 20 मिनट तक लगाकर रखें. इसके बाद धो लें. चेहरे पर ग्लो आ जाएगा. यह एक हर्बल पेस्ट का काम करता है 

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.) 


देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement