सेहत
Seeds to Control Bad Cholesterol: बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने के लिए आपको डाइट में इन 3 तरह के बीजों को शामिल करना चाहिए. यह बीज सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं.
Bad Cholesterol: बैड कोलेस्टॉल एक चिपचिपा पदार्थ होता है जो नसों में जमा हो जाता है जिसकी वजह से ब्लड फ्लो धीमा हो जाता है. ऐसे में हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है. नसों में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आप घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं. इन 3 तरह के बीजों की मदद से खराब कोलेस्ट्रॉल की समस्या को दूर कर सकते हैं. चलिए आपको इन बीजों के बारे में और इसके इस्तेमाल के बारे में बताते हैं.
बैड कोलेस्ट्रॉल के लिए बीज
अलसी के बीज
अलसी के बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड्स से भरे होते हैं. यह बीज बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के साथ ही अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं. यह शरीर से सूजन को कम करते हैं. इसके अलावा पाचन के लिए भी अच्छे होते हैं. अलसी के बीजों का पाउडर बनाकर दही, स्मूदी और सलाद के साथ खा सकते हैं.
आंत में इंफेक्शन की ओर इशारा करते हैं ये 5 लक्षण, नजर आने पर तुरंत कराएं इलाज
सूरजमुखी के बीज
बैड कोलेस्ट्रॉल को कम कर हार्ट को हेल्दी रखने के लिए सूरजमुखी के बीजों का सेवन कर सकते हैं. यह बीज विटामिन ई, फाइबर और हेल्दी फैट्स से भरपूर होते हैं. सनफ्लावर सीड्स में हाई फाइबर होते हैं जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के साथ ही पेट के लिए भी अच्छे होते हैं.
चिया सीड्स
चिया सीड्स ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं. इनका सेवन करना बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है. चिया सीड्स सूजन को कम करने और हार्ट हेल्थ को बेहतर करने में मददगार होते हैं. आप चिया सीड्स को दही, जूस, स्मूदी, ओटमील, सलाद, सूप के साथ मिलाकर खा सकते हैं.
(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर्स से संपर्क करें.)
खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.