Advertisement

रोटी का आटा गूंथते समय मिला लें इसमें एक चीज, Bad Cholesterol की हो जाएगी छुट्टी

How to Reduce Bad Cholesterol: नसों में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल ब्लड फ्लो को धीमा करता है जिसके कारण हार्ट संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ता है. इसे कम करने के लिए आप यहां बताए नुस्खे को आजमा सकते हैं.

Latest News
रोटी का आटा गूंथते समय मिला लें इसमें एक चीज, Bad Cholesterol की हो जाएगी छुट्टी

Cholesterol Remedies

Add DNA as a Preferred Source

Cholesterol Lowering Tips: खराब खानपान और बिगड़ता लाइफस्टाइल कई बीमारियों का कारण बनता है. इसके कारण बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या भी हो सकती है. कोलेस्ट्रॉल मोम जैसा चिपचिपा पदार्थ होता है जो नसों में जमा हो जाता है. इससे ब्लड फ्लो धीमा होता है. ऐसे में खानपान का खास ध्यान रखना चाहिए. आप डेली खाने वाली रोटी के आटे में बेसन को मिलाकर भी बैड कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं.

रोटी के आटे में मिक्स करें बेसन

गेहूं के आटे में बेसन मिला का आटा गूंथे और इसकी रोटी बनाकर खाएं. इससे कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में काफी हद तक मदद मिलेगी. दरअलस, बेसन का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है और इसमें फाइबर अधिक मात्रा में होता है. यह बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है.


खानपान से लेकर प्रदूषण पुरुषों की फर्टिलिटी को पहुंचा रहा नुकसान, जानें कैसे करें इसे बूस्ट


ऐसे बनाएं गेहूं और बेसन के आटे की रोटियां

रोटी का आटा गूंथने के समय इसमें थोड़ा सा बेसन मिक्स कर लें. रोटी के आटे में 3-4 चम्मच बेसन मिक्स करें. इसे गूंथ लें और फिर 15-20 मिनट के लिए रखा छोड़ दें. इसके बाद इसकी रोटी बनाकर खाएं. इससे कोलेस्ट्रॉल कम करने के साथ ही अन्य लाभ भी मिलेंगे.

बेसन और गेहूं की रोटी के अन्य फायदे

- डायबिटीज में यह रोटी फायदेमंद साबित हो सकती है. इससे शुगर लेवल को कंट्रोल में रख सकते हैं. इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है.
- बेसन में फाइबर और प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है इसमें कैलोरी कम होती हैं. ऐसे में इसे खाने से पेट भरा रहता है और कम खाने से वजन कम होता है.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.)

(खबरों जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से)

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement