Advertisement

Asafoetida Water: मोटापे से लेकर डायबिटीज तक में रामबाण दवा है हींग का पानी, पीते ही मिलेंगे गजब के फायदे

आज के समय में मोटापा किसी बीमारी से कम नहीं है. यह बीमारियों की शुरुआत है. अगर आप भी इससे जूझ रहे हैं तो हींग का सेवन शुरू कर दें. यह न सिर्फ मोटापे को कंट्रोल करती है. यह कैंसर से लेकर डायबिटीज जैसी बीमारियों को दूर रखती है.

Latest News
Asafoetida Water: मोटापे से लेकर डायबिटीज तक में रामबाण दवा है हींग का पानी, पीते ही मिलेंगे गजब के फायदे
Add DNA as a Preferred Source

Asafoetida Water: किचन के सबसे जरूरी मसालों में से एक हींग है. दाल से लेकर आलू समेत कई दूसरी सब्जियों में हींग का इस्तेमाल किया है. यह खाने में स्वाद बढ़ाने के साथ ही कई बीमारियों में दवा का काम करती है. इसकी वजह हींग का औषधीय गुणों से भरपूर होना है. अगर नियमित रूप से खाने में हींग का इस्तेमाल किया जाए तो यह मोटापे से लेकर गैस संबंधित कई समस्यों को बनने से रोकती है. पेट संबंधित कई बीमारियों को दूर रखती है.  

अगर आप मोटापे से परेशान हैं तो हींग का खाने के अलावा पानी के साथ सेवन कर सकते हैं. सुबह पानी में हींग पाउडर मिलाकर न पीने से न सिर्फ आपको मोटापे से छुटकारा मिलेगा. यह पेट और कमर के आसपास जमा चर्बी को पिघलाकर बाहर कर देगी. आइए जानते हैं हींग का पानी पीने के फायदे...

हींग का पानी पीने के मिलेंगे ये फायदे

मोटापे को करती है खत्म

अगर आपका वजन लगातार बढ़ता जा रहा है. गैस और एसिडिटी की समस्या से जूझ रहे हैं तो डाइट में हींग को शामिल कर लें. इसे खाने के अलावा पानी में डालकर पीने से पेट पर जमा चर्बी पिघल जाएगी. यह गैस और एसिडिटी की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करेगी. 

कैंसर से लेकर डायबिटीज में है कारगर

हींग में एक या दो नहीं बल्कि दर्जनों औषधीय गुण और पोषग तत्व पाएं जाते हैं. इसका सेवन आपकी सेहत को सही बनाये रखता है. यह पाचन तंत्र से लेकर शरीर में सूजन होने से रोकती है. ब्लड शुगर से लेकर कैंसर जैसी घातक बीमारी को दूर रखती है. कब्ज और अपच की समस्या तुरंत आराम दिलाने में कारगर है. 

फ्री रेडिकल्स के नुकसान

हींग का पानी से बॉडी को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाया जा सकता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को सूजन से लेकर हार्ट डिजीज से बचाते हैं. यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करते हैं. इससे पेट दिल दोनों ही हेल्दी रहते हैं. यह पेट के किड़े और गंदगी को बाहर करती है.

त्वचा के लिए भी है फायदेमंद

हींग का सेवन स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है. यह कम उम्र में आने वाली झाइयां, लाइनें, पिगमेंटेशन और मुंहासों को आने से रोकती है. स्किन पर बने दाग धब्बों को साफ करती है. इससे स्किन चमकदार बनी रहती है.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से संपर्क करें.)

खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement