सेहत
Which Sugarfree is Best For Diabetic Patients: आज दुनियाभर में डायबिटीज के मरीज ही बल्कि बहुत से लोग शुगर-फ्री और आर्टिफिशियल स्वीटनर का इस्तेमाल करते हैं, पर कौन से प्रोडक्ट उनके लिए बेस्ट हैं आइए जानते हैं.
डीएनए हिंदी: वर्तमान समय में शुगर से बढ़ती बीमारियों के कारण आज दुनियाभर में शुगर फ्री आर्टिफिशियल स्वीटनर्स का धड़ल्ले से कारोबार चल रहा है. अधिकतर Sugar Free Products खाने वालों को ये भी नहीं पता कि कौनसे शुगर फ्री प्रोडक्ट्स को लेना मेडिकल संस्थानों ने रिकमेंड किया है और कौनसे प्रोडक्ट्स को नहीं. शुगर फ्री प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल अधिकतर फिटनेस एथलीट और डायबिटीज के मरीज करते हैं. ऐसा इसलिए ताकि उनके शरीर में शुगर का लेवल मेंटेन रहे और हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा कम रहे. आज के समय में बाजार में कई आर्टिफिशियल स्वीटनर्स का प्रयोग प्रोडक्टेस को बनाने में किया जा रहा है. डायबिटीज के अलावा भी कई लोग शुगर फ्री का सेवन करते हैं. ये प्रोडक्ट्स सिर्फ ब्लड शुगर को बढ़ने से ही नहीं रोकता बल्कि, दांतों की सड़न और कैविटी होने के खतरे को भी कम करता है. इसके अलावा ये मोटापे और हाई कोलेस्ट्रॉल से भी बचाता है, लेकिन आप इस भम्र में मत रहिएगा कि सारे शुगर फ्री प्रोडक्ट सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं. कुछ के साइड इफेक्ट भी होते हैं. आइए जानते हैं आपके लिए कौनसे शुगर फ्री प्रोडक्ट का सुझाव मेडिलकल संस्थान करते हैं.
शुगर फ्री के साइड इफेक्ट
1. पाचन संबंधी समस्याएं: आर्टिफिशियल स्वीटनर्स वाले चीनी मुक्त उत्पाद कुछ व्यक्तियों में सूजन, गैस और दस्त का कारण बन सकते हैं.
2. वजन बढ़ना: अधिक मात्रा में शुगर-फ्री उत्पादों का सेवन करने से भूख बढ़ने और मेटाबॉलिज्म में बदलाव के कारण वजन बढ़ सकता है.
3. आंतों की परेशानी: सोर्बिटोल और ज़ाइलिटोल जैसे आर्टिफिशियल स्वीटनर्स का नकारात्मक प्रभाव हो सकता है और इनसे पेट की परेशानी या दस्त भी हो सकते है.
4. सिरदर्द: आमतौर पर शुगर-फ्री उत्पादों में पाए जाने वाले चीनी के विकल्प का सेवन करने के परिणामस्वरूप कुछ लोगों को सिरदर्द या माइग्रेन का अनुभव हो सकता है.
5. दूरगामी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें: लंबे समय तक आर्टिफिशियल स्वीटनर्स के नियमित सेवन से कुछ स्वास्थ्य समस्याओं, जैसे मेटाबॉलिज्म सिंड्रोम और हृदय रोग के जोखिम बढ़ सकते हैं.
शुगर फ्री के इन विकल्पों का करें चुनाव
शुगर-फ्री अक्सर चीनी की तुलना में ज्यादा मीठे लगते हैं लेकिन आपको इस बात का पता होना चाहिए कि कौन से शुगर-फ्री विकल्प आपके लिए सही है और कौन से नहीं. संयुक्त राज्य अमेरिका में, खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) नीचे दिए गए शुगर-फ्री विकल्पों को लेने की सलाह देता है लेकिन इन्हें आदत नहीं बनाना चाहिए:
1. नियोटेम (Newtame)
2. एडवांटेम (Advantame)
3. सुक्रालोज (Sucralose)
4. एसिल्स्फाम पोटेशियम (Acesulfame potassium)
5. स्टीविया पत्ती का अर्क (Purified stevia leaf extracts)
आप किसी भी शुगर-फ्री या आर्टिफिशियल स्वीटनर्स वाले उत्पादों का प्रयोग करने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें खासकर जिन्हें मधुमेह या हाई ब्लड शुगर की समस्या है.
ये भी पढ़े: World Blood Donor Day 2023: ब्लड डोनेशन से मिलते हैं 9 फायदे और कभी नहीं होती ये गंभीर बीमारियां
(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.