Advertisement

कई बीमारियों का रामबाण औषधि है Apple Cider Vinegar! रोज इस तरह करेंगे इस्तेमाल तो मिलेंगे गजब के फायदे

रोज सुबह एक चम्मच सेब का सिरका (Health Benefits of Apple Cider Vinegar) पानी में मिलाकर पीते हैं तो इससे कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं, आइए जानते हैं क्या हैं इसके फायदे...

Latest News
कई बीमारियों का रामबाण औषधि है Apple Cider Vinegar! रोज इस तरह करेंगे इस्तेमाल तो मिलेंगे गजब के फायदे

Apple Cider Vinegar

Add DNA as a Preferred Source

सेहत के लिहाज से सेब (Apple Cider Vinegar) का सिरका काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है, आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल सालों से कई बीमारियों के इलाज में होता आ रहा है. आयुर्वेदिक एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं. इसके इस्तेमाल से कई गंभीर बीमारियों को दूर रखने में मदद मिल सकती है.

ऐसे में अगर आप रोज सुबह एक चम्मच सेब का सिरका (Health Benefits of Apple Cider Vinegar) पानी में मिलाकर पीते हैं तो इससे कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं, तो आइए जानते हैं क्या हैं इसके फायदे... 

डिटॉक्सिफिकेशन में करें मदद 

सेब का सिरका शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में काफी ज्यादा कारगर माना जाता है, यह लिवर और किडनी को साफ कर शरीर की नेचुरल डिटॉक्स करने में मदद करता है. ऐसे में सुबह गुनगुने पानी के साथ इसे पीने से शरीर की अंदरूनी सफाई  की जा सकती है. 

यह भी पढ़ें: Diabetes in Men And Women: क्यों महिलाओं की तुलना में पुरुषों में अधिक होता है डायबिटीज का जोखिम? जानें क्या है वजह

कोलेस्ट्रॉल में फायदेमंद 

सेब के सिरके में मौजूद पेक्टिन फाइबर खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने में मदद कर सकता है, यह आर्टरीज में जमे फैट को घटाकर दिल की बीमारियों के जोखिम को कम करते हैं. 

इम्युनिटी बढ़ाए

सेब के सिरके में मौजूद विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं. ऐसे में रोजाना इसे पीने से सर्दी-जुकाम और दूसरे कॉमन इन्फेक्शन्स से बचाव करने में मदद मिलती है. 

स्किन और बालों के लिए फायदेमंद 

सेब का सिरका त्वचा के पीएच बैलेंस को बनाए रखने में मददगार है, इससे मुंहासे और एक्ने की समस्या कम हो सकती है. इसके अलावा बालों में डैंड्रफ और खुजली को दूर करने में भी यह फायदेमंद माना जाता है. 

कैसे करें इसका इस्तेमाल? 

इसके सेवन के लिए एक गिलास गुनगुने पानी में 1-2 चम्मच कच्चा, अनफिल्टर्ड एप्पल साइडर विनेगर मिलाएं, आप चाहें तो स्वाद के लिए शहद या नींबू का रस मिला सकते हैं. इसके बाद सुबह खाली पेट या खाने से 30 मिनट पहले इसके सेवन करें. इससे आपको जल्द ही फायदा नजर आने लगेगा.... 

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement