सेहत
अपेंडिक्स में सूजन होने की वजह से अपेंडिसाइटिस होता है. इसमें होने वाला दर्द आपकी जान भी ले सकता है. हालांकि इसके लक्षण पहले ही दिखाई दे जाते हैं.
डीएनए हिंदी: अपेंडिसाइटिस एक आम समस्या है, लेकिन इसमें होने वाला दर्द बहुत ही घातक होता है. यह आपकी जान भी ले सकता है. अपेंडिसाइटिस के लक्षण (Appendicitis Symptoms) दिखते ही इलाज करा लेना चाहिए. इसमें लापरवाही या देरी करने पर आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं. समय रहते इसका इलाज न कराने पर अपेंडिक्स फट (Appendix) जाता है, जिसे जान भी जा सकती है. आइए जानते हैं इसके लक्षण और इलाज और वजह
जानें क्या होता है अपेंडिसाइटिस
दरअसल, अपेंडिक्स में आने वाली सूजन को अपेंडिसाइटिस (Appendicitis) कहते हैं. यह पेट के दाएं हिस्से के निचले भाग में बड़ी आंत के पास एक छोटी सी थैली जैसी संरचना होती है. हालांकि यह पेट दर्द के कारणों में से ही एक है, लेकिन इसका दर्द उठने यानी अपेंडिक्स में सूजन होने पर ऑपरेशन ही इसका इलाज है. ऑपरेशन न कराने और तेज दर्द की वजह से इसमें जान भी जा सकती है.
ये हैं अपेंडिसाइटिस के लक्षण
अपेंडिसाइटिस के कई लक्षण हैं. इनमें अचानक से बुखार आना, मतली, उल्टी, पेट के दाएं निचले हिस्से में दर्द, बार बार खांसी, बुखार, ठंड लगने और कुछ दूरी तक चलने पर थकान होना है. शरीर में ऐसे कोई भी लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं. ऐसा न करने पर भारी दर्द की वजह से आपका अपेंडिक्स फट सकता है और जान भी जा सकती है.
ऑपरेशन ही है अपेंडिसाइटिस का इलाज
अपेंडिसाइटिस के लक्षणों की पहचान करते ही डॉक्टर से परामर्श लें. हालांकि इसकी सर्जरी ही एक मात्र इलाज है. इसमें अपेंडिक्स को हटा दिया जाता है. साथ ही अगले कुछ समय के लिए एंटीबायोटिक दवाओं का कोर्स करना होता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अपेंडिक्स की परत में रुकावट होने पर अपेंडिसाइटिस का होना है. इसमें इंफेक्शन का खतरा है. यह बच्चे, बुजुर्ग, महिला या पुरुष किसी को भी हो सकता है.
(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.)
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.