सेहत
किसी भी बीमारी में हमारा खानपीन बड़ी भूमिका निभाता है. ऐसे में कुछ फूड्स का सेवन करने से हम कैंसर जैसी घातक बीमारी से बच सकते हैं.
डीएनए हिंदी: कैंसर बहुत ही घातक और जानलेवा बीमारियों में से एक है. यह शारीरिक और मानसिक रूप से तोड़कर रख देती है. महंगे इलाज और तमाम सावधानियों के बावजूद कैंसर (Cancer ) का ट्यूमर शरीर में किसी भी हिस्से में पना जाता है. यह दूसरे अंगों को तक फैलकर और भी घातक बन जाता है, लेकिन कुछ चीजें ऐसी हैं, जिनके सेवन से कैंसर जैसी बीमारी के खतरे को टाला जा सकता है. इतना ही नहीं यह ट्यूमर को फैलने से रोक देता है. इसकी वजह कैंसर के बचाव में भी खानपान का बहुत ही अहम भूमिका निभाना है.
आइए जानते हैं कैंसर से बचाव के खानपान
कैंसर एक्सपर्ट्स की मानें तो इस बीमारी हमारा खानपान बहुत ही अहम है. इसे बढ़ाने और रोकने दोनों में ही बड़ी भूमिका निभाता है. कैंसर जैसे खतरनकार रोगों को दूर रखने के लिए हेल्दी फूड को डाइट में शामिल करें. इनमें प्रोसेस्टड फूड से लेकर हेल्दी कार्ब्स, हेल्दी फैट, प्रोटीन, मिनरल, विटामिन शामिल है.
इन सब्जी और फलों को खाएं
कैंसर से बचाव के लिए रंगीन फल और सब्जियों को सेवन करें. इनमें मुख्य रूप से बैरीज, हरी पत्तेदार सब्जियां, क्रूसीफेरस जैसे वेजिटेबल और फ्रूट खाने से शरीर को कई पोषण और एंटीऑक्सीडेंट्स मिलते हैं. ये आपके सेल्स को डैमेज होने से बचाते हैं.
White Hair Remedy: सफेद बाल 1 घंटे में हो जाएंगे Black, बस हिना पाउडर में मिक्स कर लें ये 4 चीजें
साबुत अनाज और फलियों को करें शामिल
खाने में ब्राउन राइस, साबुत गेहूं, दाल, छोले और बीन्स फाइबर से लेकर प्रोटीन और फाइटोकैमिकल जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं. इनका सेवन करने से शरीर स्वस्थ रहता है.
सीड्स, नट्स और मछली
कैंसर को दूर रखने के लिए एंटी इंफ्लामेंटरी गुणों से भरपूर चीजों का सेवन करें. इनमें मुख्य तौर पर ड्राई फ्रूट्स बादाम,अलसी और सैल्मन है. वहीं फैटी फिश का सेवन करना भी फायदेमंद होता है.
Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.