सेहत
Heel Home Remedies :एड़ियों में दर्द बहुत ही आम लेकिन गंभीर समस्या है. कई बार चलना मुश्किल हो जाता है. इसके कारण के साथ इससे निजात के उपाय भी जान लें.
डीएनए हिंदीः कई बार एड़ियों में असहनीय दर्द बेहद परेशान कर देता है. कम उम्र के बच्चे भी इस दर्द से परेशान होते रहते हैं. अगर आप भी इस दर्द से बार-बार दो चार होते रहते हैं तो आपको दर्द की दवा लेकर दबाने की जगह इसकी कमी और कारण को जानना जरूरी है.
एड़ी में दर्द को कभी भी आपको सामान्य नहीं समझना चाहिए, बल्कि ये शरीर में किसी खास मिनरल की कमी या ज्यादा का संकेत होता है. इसलिए इसकी कमी को जानने के साथ इससे निजात पाने के घरेलू उपाय भी जानें.
यह भी पढ़ें: Uric Acid Remedy : ये 5 सस्ते जूस हैं रामबाण, जोड़ों के दर्द में भी करते हैं कमाल
क्यों होता है एड़ी में दर्द
आयुर्वेद की मानें तो ये दर्द शरीर में वायु और पित्त बढ़ने के कारण होता है वहीं साइंस में इस दर्द के पीछे दो मुख्य कारण माने गए हैं. इसमें कैल्शियम की कमी और प्रोटीन की अधिकता जिम्मेदार होती है. वहीं एक और बड़ा कारण भी इसके लिए माना गया है वह है वजन का बढ़ना, लंबे समय तक खड़े रहना, हील्स वाले जूते पहनना.
अगर बार-बार होता है दर्द तो ये हैं गंभीर कारण
एड़ी के निचले हिस्से में दर्द स्नायु तंत्र, पाचन, गठिया या किसी संक्रमण के कारण हो सकता है.तो चलिए जानें एड़ियों में दर्द के गंभीर कारण क्या हो सकते हैं.
प्रोटीन की अधिकता
प्रोटीन शेक और प्रोटीन डायट आवश्यकता से अधिक लेना शरीर को नुकसान पहुंचाता हैण् कई बार अधिक प्रोटीन डायट लेने से आंत की अवशोषण शक्ति कम हो जाती हैण् ऐसे में लिवर में कई तरह की दिक्कतें हो जाती है और शरीर में इस कारण ठीक से पेशाब बन नहीं पाता है और इससे शरीर की गंदगी बाहर नहीं निकल पाती है ब्लड में गंदगी जमा होने लगती है और अमूमन ये पैर में जा कर जमा होती है. इससे एड़ियों में दर्द हो सकता है.
यह भी पढ़ें: Uric Acid: अजवाइन में मिलाएं ये हर्ब, निकल जाएगा ब्लड में जमा यूरिक एसिड, अर्थराइटिस का दर्द होगा दूर
यूरिक एसिड का बढ़ना
शरीर में अगर यूरिक एसिड बढ़ता है तो इसका असर जोड़ों पर नजर आता है और कई बार एड़ियों में दर्द की वजह भी यही होता है. अगर लंबे समय तक ये दर्द बना रहे तो आपको अपने यूरिक एसिड की जांच करा लेनी चाहिए.
अधिक दाल खाना
सब्जी कम और दाल अधिक खाने से भी एड़ियों में दर्द होने लगता है क्योंकि इस कारण शरीर में प्रोटीन की मात्रा अधिक हो जाती है. जिससे यूरिक एसिड बढ़ता है.
एड़ी में दर्द के घरेलू उपाय( Heel Home Remedies)
यह भी पढ़ें: Herbs for Uric Acid : ब्लड से यूरिक एसिड को छान देगा ये चूर्ण, दूर हो जाएगा गठिया-बाई का दर्द
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर