सेहत
Animal Bites: कुत्ते, बिल्ली, बंदर, चूहे और छिपकली किसी भी जानवर के काटने से रेबीज फैलने का खतरा रहता है. अगर आपको जानवर काट ले या खरोंच मार दे तो कैसे बचाव करें चलिए जानते हैं?
Animal Bites and Scratches: पालतू और आवारा कुत्तों के काटने की खबरें अक्सर सामने आती रहती है. इससे रेबीज का खतरा रहता है. दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों की समस्या को दूर करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर की सड़कों से आवारा कुत्तों को हटाने और उन्हें आश्रय गृहों में रखने के आदेश दिए है. सोशल मीडिया पर इसको लेकर काफी चर्चा हो रही है. लोग दो पक्षों में बंट गए हैं. लेकिन आप जानते हैं कि, सिर्फ कुत्तों का काटना ही नहीं, अन्य जानवरों के काटने और खरोंचने से भी रेबीज होने का खतरा रहता है.
कुत्ता, बिल्ली, बंदर, चूहा, छिपकली, घोड़ा, ऊंट, खरगोश यहां तक की पक्षी जैसे कौआ और तोते का काटना संक्रमण का कारण बन सकता है. इनके काटने और खरोंच मारने पर रेबीज का खतरा रहता है. दरअसल, इन जानवरों के मुंह और नाखूनों में बैक्टीरिया होता है जो संक्रमण का कारण बनते हैं. अगर आपको जानवर काट ले या खरोंच मार दे तो कैसे बचाव करें चलिए आपको बताते हैं.
- घाव हल्के से काटने और पंजे की खरोंच से हुआ है तो इसकी देखभाल आसानी से कर सकते हैं. आपको घाव को साबुन और पानी से अच्छे से धोना चाहिए.
- इसके बाद घाव पर एंटीसेप्टिक क्रीम लगाकर पट्टी बांध ले. बाद में आप मेडिकल हेल्थ के लिए डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं.
- आपका घाव बहुत ज्यादा है तो तुरंत ब्लीडिंग रोकने के लिए साफ कपड़े से घाव को बंद करना चाहिए. इसके बाद डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए.
- अगर बाद में सूजन, लालिमा या दर्द बढ़ रहा है तो आपको इसकी जांच करानी चाहिए. इसके अलावा रेबीज से बचाव के लिए एंटी रेबीज वैक्सीन लगवानी चाहिए. वरना रेबीज वायरस फैलने का खतरा रहता है.
(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.