सेहत
Anemia During Pregnancy: अगर आपको प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली एनीमिया की समस्या से खुद को बचाए रखना है तो शुरुआती स्टेज में ही इसके लक्षणों को पहचान कर इलाज करा लेना चाहिए.
Anemia During Pregnancy- महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान कई तरह की गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है. कुछ बीमारियां ऐसी हैं, जो महिलाओं को अधिक होती हैं और अगर ये प्रेग्नेंसी के दौरान हो जाए तो खतरा कई गुना बढ़ जाता है. इनमें से एक है एनीमिया. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, प्रेग्नेंसी के दौरान डाइट में आयरन, फॉलिक एसिड और विटामिन-बी12 की कमी के कारण एनीमिया (Anemia) होने का रिस्क काफी बढ़ जाता है.
इसलिए अगर आपको इस समस्या से खुद को बचाए (Anemia Symptoms) रखना है तो शुरुआती स्टेज में ही इसके लक्षणों को पहचान कर इलाज करा लेना चाहिए. आइए जानते हैं इन लक्षणों के बारे में....
एनीमिया की स्थिति में शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होने लगती है, हीमोग्लोबिन एक तरह का प्रोटीन है जो रेड ब्लड सेल्स में पाया जाता है. यह शरीर के अंगों तक ऑक्सीजन कैरी करता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में ऑक्सीजन सप्लाई की ज्यादा जरूरत होती है और यही वजह है कि इस दौरान हीमोग्लोबिन की भी ज्यादा जरूरत होती है. ऐसी स्थिति में अगर शरीर में हीमोग्लोबिन का लेवल 11gm/dL से कम हो तो इस स्थिति को प्रेग्नेंसी एनीमिया कहा जाता है.
प्रेग्नेंसी में एनीमिया से बचाव के लिए जरूरी है कि आप डाइट में आयरन से भरपूर चीजों को शामिल करें, इसके अलावा डाइट में फॉलिक एसिड, विटामिन-बी12 और विटामिन-सी से भरपूर चीजों को शामिल करें. प्रेग्नेंसी के दौरान नियमित रूप से हीमोग्लोबिन की जांच करवाते रहना बेहद जरूरी है, ताकि एनीमिया का वक्त रहते पता चल जाए.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.