Advertisement

सावधान! मौत की वजह बन सकती है शराब, Alcohol से बढ़ता है इन 6 तरह के कैंसर का खतरा

Cancer Risk: शराब पीने वालों को कई तरह की बीमारियां घेर लेती हैं. रोज-रोज शराब पीने से कैंसर तक का खतरा बढ़ जाता है.

Latest News
सावधान! मौत की वजह बन सकती है शराब, Alcohol से बढ़ता है इन 6 तरह के कैंसर का खतरा

Cancer Risk

Add DNA as a Preferred Source

Alcohol Increases Cancer Risk: आजकल लोग हद से ज्यादा शराब, वाइन और बीयर पीते हैं. युवा वर्ग के लोगों में भी इसका इस्तेमाल बढ़ता ही जा रहा है. लेकिन शराब पीना कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का कारण बन सकता है. यह कैंसर के खतरे को कई गुना तक बढ़ाता है. अमेरिकन एसोसिएशन फॉर कैंसर (AACR) की एक रिसर्च में इसके बारे में खुलासा हुआ है. शराब पीने से 6 अलग-अलग तरह के कैंसर का खतरा होता है. ऐसे में शराब से दूरी बना लेने में ही भलाई है.

शराब पीने से कैंसर का खतरा

एक रिसर्च के अनुसार, कैंसर के सभी मामलों में करीब 5% से ज्यादा मामले शराब पीने से जुड़े हुए हैं. अमेरिकन एसोसिएशन फॉर कैंसर (AACR) की रिपोर्ट में यह बताया गया है कि, अगर शराब पीना छोड़ दिया जाए तो इससे जुड़े कैंसर का खतरा 8% तक और सभी कैंसर का खतरा 4% तक कम होता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक शराब पीने से धीरे-धीरे शरीर के अंग खराब होने लगते हैं. शराब शरीर में जहर की तरह काम करता है.

इन 6 कैंसर का बढ़ता है खतरा

1. दिमाग का कैंसर
2. गर्दन का कैंसर
3. एसोफेजियल स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा कैंसर (गले से पेट तक भोजन ले जाने वाली नली का कैंसर)
4. ब्रेस्ट कैंसर
5. कोलोरेक्टल कैंसर (बड़ी आंत या मलाशय का कैंसर)
6. यकृत और पेट के कैंसर

कैंसर का खतरो होने के बाबजूद क्यों शराब पी रहे लोग?

AACR की रिपोर्ट से पता चलता है कि, अमेरिका के करीब 51% लोग इस बात से अनजान हैं कि शराब पीने से कैंसर का खतरा बढ़ता है. ऐसे में लोगों को इसके बारे में आगाह करने की जरूरत है. लोगों को इसके प्रति आगाह कर कई गंभीर परेशानियों को रोक सकते हैं.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.)  

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement