Advertisement

हेल्दी नहीं, हानिकारक हो सकती है 'दोपहर की नींद', बढ़ जाता है इन बीमारियों का खतरा

Afternoon Sleep: कई लोगों को दोपहर में सोने की आदत होती है लेकिन क्या आपको पता है कि, यह आदत आपकी सेहत के लिए अच्छी नहीं होती है. दोपहर में सोना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है.

Latest News
हेल्दी नहीं, हानिकारक हो सकती है 'दोपहर की नींद', बढ़ जाता है इन बीमारियों का खतरा

Afternoon Sleep

Add DNA as a Preferred Source

Afternoon Sleeping Disadvantages: दोपहर की नींद सेहत के लिए अच्छी मानी जाती है लेकिन अगर आप ज्यादा देर तक सोते हैं तो इससे नुकसान हो सकते हैं. गर्मियों में लगभग सभी लोग दोपहर में थोड़ी देर की नींद लेते हैं. थकान दूर करने और मूड फ्रेश करने के लिए 15-20 मिनट की नैप अच्छी होती है लेकिन कई लोग दोपहर को एक घंटे या इससे भी ज्यादा देर तक सोते हैं. एक शोध में इस बात का खुलासा हुआ है कि, दोपहर के वक्त सोने से सेहत को कई नुकसान होते हैं. इसके कारण इन बीमारियों का खतरा बढ़ता है.

दोपहर में सोने से बढ़ता है इन बीमारियों का रिस्क (Afternoon Sleep Health Effects)

असामान्य हार्ट बीट

दोपहर को सोने के कारण इसका असर हार्ट बीट पर पड़ सकता है. इससे इरेगुलर हार्ट बीट की समस्या हो सकती है. दोपहर को सोने की वजह से हृदय बहुत तेज, बहुत धीमी या अनियमित तरीके से धड़क सकता है.

हार्ट प्रॉब्लम

अगर आप नियमित रूप से दोपहर को लंबी नींद लेते हैं तो इससे हार्ट बीट प्रभावित होने के साथ ही हार्ट की समस्याएं भी बढ़ सकती हैं. यह हार्ट ब्लड प्रेशर और स्ट्रोक का खतरा बढ़ा सकती है.


नसों में जमा Bad Cholesterol को कम करेंगे रसोई में रखें ये 5 मसाले, हेल्दी रहेगा हार्ट


मोटापा

नींद लेने के कारण फिजिकल एक्टिविटी कम हो जाती है जिसके कारण वजन बढ़ने का खतरा रहता है. दोपहर को लंबे समय तक सोने के कारण वजन बढ़ सकता है. मोटापा और कई बीमारियों का कारण बन सकता है.

टाइप 2 डायबिटीज का खतरा

अगर दोपहर को एक-दो घंटे की नींद लेते हैं तो ऐसे में दिनभर में 10 घंटे की नींद हो जाती है. अगर आप इतनी देर सोते हैं तो इससे टाइप 2 डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है.

दोपहर को सोने वाले लोग इन बातों का रखें ध्यान

दोपहर की नींद 4 बजे के बाद नहीं लेनी चाहिए. वरना सुस्ती और सिरदर्द की समस्या हो सकती है. बुजुर्ग और बच्चों के लिए  दोपहर की नींद जरूरी है. जबकि, वर्किंग प्रोफेशनल्स एक छोटी सी नैप ले सकते हैं. दिन में ज्यादा देर तक न सोएं वरना आपकी रात की नींद प्रभावित हो सकती है.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से संपर्क करें.)

 अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement