Advertisement

क्या हैं Hepatitis-A के लक्षण? कोरोना के बाद तेजी से बढ़ रही ये बीमारी

Hepatitis-A Symptoms: केरल में हेपेटाइटिस-ए के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में आइए जानते हैं हेपेटाइटिस-ए होता क्या है, इसके लक्षणकैसे होते हैं और ये किन कारणों से हो सकता है...

Latest News
क्या हैं Hepatitis-A के लक्षण? कोरोना के बाद तेजी से बढ़ रही ये बीमारी

Hepatitis-A Symptoms

Add DNA as a Preferred Source

Hepatitis-A Symptoms-एक तरफ कोरोना के सबसे ज्यादा मामले केरल में दर्ज किए गए हैं, वहीं दसरी ओर  केरल में हेपेटाइटिस-ए (Hepatitis-A Outbreak in Kerala) के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं. ऐसे में हेपेटाइटिस-ए के बढ़ते मामलों को देखते हुए केरल की हेल्थ अथॉरिटी एक्टिव हो गई है. ऐसे में आपके लिए ये जान लेना जरूरी है कि हेपेटाइटिस-ए होता क्या है, इसके लक्षण (Hepatitis-A Symptoms) कैसे होते हैं और ये किन कारणों से हो सकता है, ताकि आप इस (Hepatitis-A Prevention) गंभीर बीमारी से बचे रहें. तो आइए जानते हैं इसके बारे में....

हेपेटाइटिस-ए क्या है? (What Is Hepatitis-A Signs)

हेपेटाइटिस-ए (Hepatitis A) एक वायरल इंफेक्शन है, जो लीवर को इन्फेक्ट करता है और यह हेपेटाइटिस-ए वायरस (HAV) के कारण होता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस इंफेक्शन के कारण लिवर में सूजन हो जाती है.  बता दें कि इसका इलाज मुमकिन है, पर यह आसानी से इंफेक्टेड व्यक्ति से हेल्दी व्यक्ति में फैल सकता है. इसलिए इस बीमारी की चपेट में आने के बाद ज्यादा सावधानी की जरूरत है. 

हेपेटाइटिस-ए के लक्षण (Hepatitis-A Symptoms)

  • थकान और कमजोरी होना 
  • पीलिया (Jaundice)
  • बुखार और ठंड लगना 
  • भूख न लगना
  • मतली और उल्टी 
  • पेट दर्द
  • जोड़ों में दर्द

नोट- आमतौर पर हेपेटाइटिस-ए के लक्षण इंफेक्शन के 2-6 हफ्ते बाद दिखाई देते हैं, ये लक्षण कुछ हफ्तों से लेकर दो महीनों तक नजर आ सकते हैं. वहीं गंभीर मामलों में हेपेटाइटिस-ए लीवर फेलियर का कारण बन सकता है, पर ऐसा बहुत रेयर केस होता है. 

हेपेटाइटिस-ए के कारण

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिर हेपेटाइटिस-ए वायरस (HAV) मुख्य रूप से “फीकल-ओरल रूट" यानी मुंह और मल के जरिए फैलता है और दूषित पानी या खाना इसके सबसे मुख्य कारण हैं. इसके अलावा दूषित पानी पीना, अस्वच्छ या बासी खाना, इंफेक्टेड व्यक्ति के संपर्क में आना, गंदगी जैसे हाथ न धोना, गंदे बर्तनों का इस्तेमाल करना आदि इसका मुख्य कारण है. इसके अलावा इंफेक्टेड व्यक्ति के साथ असुरक्षित सेक्सुअल कॉन्टेक्ट बनाने से भी वायरस फैल सकता है. 

हेपेटाइटिस-ए कैसे करें बचाव?

हेपेटाइटिस-ए की वैक्सीन इस बीमारी से बचाव का सबसे असरदार तरीका है, इसलिए बच्चों और वयस्कों को दोनों को यह टीका लगवाना चाहिए. इसके अलावा साफ पानी पिएं, ताजा खाना खाएं, पर्सनल हाइजीन का ध्यान रखें और सेफ सेक्शुअल कॉन्टेक्ट बनाएं.

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement