सेहत
Corona Cases in India: स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या अब 5000 के करीब पहुंच गई है, वहीं पिछले 24 घंटे में इससे 7 और लोगों की मौत हुई है. आइए जानें कहां से कितने केस मिले हैं.
Corona Cases in India:- कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या अब 5000 के करीब पहुंच गई है. पिछले 24 घंटे में इससे 7 और लोगों की मौत हुई है. इनमें से 2 दिल्ली, 2 मरीज कर्नाटका और 3 मरीज महाराष्ट्र के थे. कोरोना के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है, हालांकि, इसको लेकर पैनिक होने की जरूरत नहीं है. आइए जानें देश में कहां सबसे ज्यादा कोरोना के केस मिले हैं और कहां-कितने राज्य में कितने केस मिले हैं....
केरल, दिल्ली, गुजरात, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में अब तक सौ से ज्यादा कोविड-19 मामले सामने आ चुके हैं. ये राज्य सबसे ज्यादा प्रभावित हैं. आइए जानते हैं कितने देश में कितने कोरोना एक्टिव मामले हैं.
इसके अलावा अन्य कई राज्यों में भी कोरोना के मामले रिपोर्ट किए जा रहे हैं, जिनकी संख्या 100 से कम है. पिछले 24 घंटे में 7 और लोगों की मौत हुई है, कुल मिलाकर कोरोना से अब तक कुल 51 लोगों की मौत हुई है.
आंकड़ों पर नजर डालें तो कोरोना वायरस से जुड़े 564 नए मामले आएं हैं, कुल एक्टिव मामलों की संख्या अब 4866 पहुंच चुकी है. इनमें से सबसे ज्यादा मामले केरला में दर्ज हुए हैं. ऐसे में सावधानी बरतना भी जरूरी है.
हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रतापराव जाधव ने आश्वासन दिया है कि केंद्र किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है, उन्होंने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग और आयुष मंत्रालय पूरी तरह सतर्क हैं और हम सभी राज्यों में स्थिति पर नजर रख रहे हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.