Advertisement

Corona Cases In India: देश में कोरोना के एक्टिव मामले हुए 6133, 24 घंटे में 6 और लोगों की गई जान

India COVID-19 Cases: देश भर में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. आंकड़ों के मुताबिक, देश में सक्रिय कोविड मामलों की संख्या 6,133 हो गई है. वहीं, 24 घंटों में 6 लोगों की इससे जान गई है. जानें क्या हैं ताजा आंकड़े...

Latest News
Corona Cases In India: देश में कोरोना के एक्टिव मामले हुए 6133, 24 घंटे में 6 और लोगों की गई जान

Corona

Add DNA as a Preferred Source

India COVID-19 Cases: देश भर में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. आंकड़ों के मुताबिक, देश में सक्रिय कोविड मामलों की संख्या 6,133 हो गई है. वहीं, 24 घंटों में 6 लोगों की इससे जान गई है. आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 378 मामले सामने आए हैं और 753 लोग कोरोना ठीक हुए हैं. बात करें सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य की तो देश में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले  केरल में दर्ज हुए हैं. आइए जानते हैं देश में कहां कितने कोरोना के एक्टिव केस हैं.. 

कहां कितने कोरोना के एक्टिव केस?

  • केरल- 1950 एक्टिव कोरोना केस 
  • गुजरात- 822 एक्टिव कोरोना केस  
  • दिल्ली- 686 एक्टिव कोरोना केस
  • पश्चिम बंगाल - 693 एक्टिव कोरोना केस    
  • महाराष्ट्र- 595 एक्टिव कोरोना केस  
  • कर्नाटक- 366 एक्टिव कोरोना केस   

इन राज्यों में 100 से ज्यादा एक्टिव केस 

वहीं 132 केस राजस्थान में, तमिल नाडु में 194 और उत्तर प्रदेश में 219, हरियाणा में 102,  कोरोना के एक्टिव मामले हैं.  बता दें कि महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 18 और केरल में 15 मरीजों ने जान गंवाई है. हालांकि इनमें से ज्यादातर मरीज अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थे.  

जनवरी से अब तक 65 की मौत

जनवरी से लेकर अब तक देश में कोरोना की वजह से 65 लोगों की मौत हो चुकी है. पिछले 24 घंटे में कोराना से 6 और लोगों की जान गई है, इसमें से एक मरीज तमिल नाडु, 2 मरीज कर्नाटक और 3 मरीज केरल के थे. बताते चलें की देश में पिछले 24 घंटे में 378 और नए मामले सामने आए हैं. इसके अलावा 753 लोग कोरोना ठीक हुए हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement