सेहत
Corona Cases in India: स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना के एक्टिव केस 5700 के पार पहुंच गई है, पिछले 24 घंटे में 391 नए केस सामने आए हैं. यहां पढ़ें क्या हैं ताजा आंकड़े..
कोरोना के नए मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है, स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना के एक्टिव केस 5700 के पार पहुंच गई (Active Corona Cases) है, पिछले 24 घंटे में 391 नए केस सामने आए हैं. बता दें कि पिछले 24 घंटे में 4 और लोगों की मौत हो गई है, ये मौतें मध्यप्रदेश, महारष्ट्र, केरल और तमिलनाडु में दर्ज की गई हैं.
बात करें राजधानी दिल्ली की तो यहां 73 नए मामले दर्ज हुए और दिल्ली में कुल एक्टिव केस 665 हैं. बता दें कि देश में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य केरल बना हुआ है. इसके बाद गुजरात, पश्चिम बंगाल और दिल्ली का स्थान है.
केरल- 1806 एक्टिव कोरोना केस
गुजरात- 717 एक्टिव कोरोना केस
दिल्ली- 665 एक्टिव कोरोना केस
पश्चिम बंगाल - 622 एक्टिव कोरोना केस
महाराष्ट्र- 577 एक्टिव कोरोना केस
कर्नाटक- 444 एक्टिव कोरोना केस
वहीं 108 केस राजस्थान में, तमिल नाडु में 194 और उत्तर प्रदेश में 208 कोरोना के एक्टिव मामले हैं. बता दें कि महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 18 मरीजों ने जान गंवाई है. हालांकि इनमें से ज्यादातर मरीज अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थे.
कोरोना संक्रमण से बचने के लिए कोरोना के नियमों को पालन करना बहुत ही जरूरी है, इस स्थिति में सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप मास्क पहनें और अपने साथ हैंड सैनिटाइजर रखें, बंद जगहों पर, पार्टी में या अन्य भीड़भाड़ वाले इलाके में जाने से बचें.
इसके अलावा अगर आपको ट्रैवल करना बेहद जरूरी है तो कुछ जरूरी दवाइयां अपने साथ रखें, खासतौर से जब आप लंबे सफर पर जा रहे हों. कोरोना के लक्षण दिखें तो डॉक्टर से सलाह लें.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.