सेहत
Foods For Healthy Digestion: आज हम आपको 7 ऐसे फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें डाइट में शामिल कर आप पाचन को मजबूत बनाए रख सकते हैं.
Foods For Healthy Digestion- बारिश के मौसम में अक्सर लोगों को पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. ऐसी स्थिति में पेट में जलन, गैस, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं. इस मौसम में तली-भुनी चीजें, ज्यादा मसालेदार नाश्ता या दूध से बनी कुछ चीजें, पेट में सूजन और गैस पैदा करती हैं. ऐसे में आज हम आपको 7 ऐसे फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें डाइट में शामिल कर आप पाचन को मजबूत (Digestion) बनाए रख सकते हैं.
इन फूड्स के सेवन से पेट से जुड़ी समस्याएं जल्द ठीक होंगी. इतना ही नहीं इन फूड्स के सेवन से शरीर हाइड्रेट और एनर्जेटिक बना रहता है. तो आइए जानते हैं इन फूड्स के बारे में...
मूंग दाल चीला: प्रोटीन और फाइबर से भरपूर मूंग दाल का चीला पेट को हल्का रखता है और पेट में गैस या अपच जैसी समस्याओं से बचाने में मदद करती है. इसमें हरी सब्जियों को डालकर और भी पौष्टिक बनाया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: क्या है Collagen Injection? जानें कीमत और कोलेजन बूस्ट करने का नेचुरल तरीका
दही और फल: दही पेट के लिए फायदेमंद होता है, यह गुड बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करता है और पेट की जलन को कम करता है. फलों के साथ इसका सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलती है और यह पाचन को आसान बनाने में मदद करता है.
ओट्स पैनकेक: ओट्स पैनकेक फाइबर और प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत होता है और इसके सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है, यह कब्ज की समस्या से बचाता है. यह भोजन को तेजी से पचाने में मददगार है, जिससे शरीर हल्का महसूस होता है.
सूजी उपमा: सूजी उपमा हल्का और आसानी से पचने वाला होता है और इसे खाने से पेट पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ता है. बता दें कि इसमें सब्जियां और मूंगफली डालने से यह और भी पौष्टिक बन जाता है और फाइबर की मात्रा बढ़ जाती है.
यह चीजें भी खाएं: इसके अलावा फल और नट्स स्मूदी, स्प्राउट्स और दलिया का सेवन करने से भी पाचन को दुरुस्त रखने में मदद मिलती है. ऐसे में पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर रखना है तो इन चीजों का सेवन कर सकते हैं.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.