सेहत
5 Vegetables To Avoid During Monsoon: आज हम आपको ऐसी ही कुछ सब्जियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें बारिश शुरू होते ही कीड़े पैदा हो जाते हैं. इसलिए इस मौसम में इन सब्जियों को डाइट से बाहर कर देना चाहिए...
5 Vegetables To Avoid During Rainy Season- मानसून का मौसम गर्मी से राहत तो दिलाता है, लेकिन इस मौसम में कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. इतना ही नहीं इस मौसम में कीड़े भी काफी ज्यादा पनपने लगते हैं. नमी बढ़ने के कारण मानसून में सब्जियों में फंगस और कीड़े आसानी से लग जाते हैं. ऐसे में बारिश के मौसम में इन सब्जियों का सेवन करने से बचना चाहिए.
आज हम आपको ऐसी ही कुछ सब्जियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें बारिश शुरू होते ही कीड़े पैदा हो जाते हैं. इसलिए इस मौसम में इन सब्जियों को डाइट से बाहर कर देना चाहिए, तो आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं वो सब्जियां...
हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे की पालक, मेथी, सरसों का साग पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं, पर मानसून में इनके सेवन से परहेज करना चाहिए. क्योंकि इस मौसम में नमी की वजह से इन पर कीटाणु और फंगस लगने का खतरा बढ़ जाता है और इनमें मिट्टी और गंदगी चिपकी रहती है, जिसके कारण पेट में इंफेक्शन जैसी समस्या हो सकती है.
यह भी पढ़ें: क्या High Uric Acid के मरीज खा सकते हैं मखाना? जानें इसके फायदे और नुकसान
इसके अलावा इस मौसम में फूल गोभी खाने से भी बचना चाहिए, क्योंकि इनमें छोटे-छोटे फूल होते हैं और इसमें धूल, कीटाणु और छोटे कीड़े आसानी से बैठ जाते हैं और ये आसानी से दिखाई भी नहीं देते हैं. इतना ही नहीं मानसून में नमी के कारण इनमें बैक्टीरिया पनपने का खतरा भी अधिक होता है. ऐसे में इसके सेवन से फूड पॉइजनिंग जैसी समस्या हो सकती है.
इसके अलावा मशरूम का सेवन भी इस मौसम में नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह नमी वाली जगहों पर उगता है और इसमें फंगस लगने का खतरा अधिक होता है. ऐसे में मानसून में इन्हें खाने से पेट में इंफेक्शन हो सकता है.
इसके अलावा बैंगन और ब्रोकली भी इस मौसम में न खाएं. बता दें कि इस मौसम में आप इन सब्जियों के बजाए डाइट में लौकी, तोरई, टिंडा,कद्दू, परवल और भिंडी जैसी सब्जियां शामिल कर सकते हैं.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.