Advertisement

यूरिक एसिड ने जाम कर दिए हैं जोड़ तो इन 5 चीजों को खाने की डाल लें आदत, दौड़ने लगेंगे आप 

आज के समय में यूरिक एसिड एक बड़ी समस्या बन गई है. बुजुर्ग से लेकर युवाओं में भी इसका लेवल हाई हो रहा है. इसकी वजह प्यूरीन युक्त भोजन का अधिक खानपान और बिना वर्कआउट वाला लाइफस्टाइल अपनाना है, जिसकी वजह से और भी कई परेशानियां बन जाती हैं. 

यूरिक एसिड ने जाम कर दिए हैं जोड़ तो इन 5 चीजों को खाने की डाल लें आदत, दौड़ने लगेंगे आप 
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: (Uric Acid Control Foods) यूरिक एसिड एक गंभीर समस्याओं में से एक है. इसके लेवल हाई होते ही शरीर में कई सारी परेशानियां होने लगती हैं. इनमें ज्वाइंट्स में दर्द, सूजन होने से लेकर जाम, किडनी डैमेज, पथरी, गठिय और गाउट की प्रॉब्लम होना है. इन समस्याओं को व्यक्ति का उठना बैठना मुश्किल हो जाता है. इसकी वजह खराब खानपान और अपशिष्ट पदार्थों को शरीर को बाहर नहीं निकल पाना है. इसे यूरिक एसिड का स्तर हाई होता है. यह शरीर के जोड़ों में क्रिस्टल बनाता है. ये क्रिस्टल हड्डियों के बीच में गैप पैदा कर देते ही हैं. इसकी वजह से जोड़ों में दर्द और सूजन शुरू हो जाती है. इसे गाउट भी कहा जाता है. हालांकि यूरिक एसिड की जैसी घातक समस्या को बिना दवाई सही डाइट से भी कंट्रोल किया जा सकता है. डाइट में इन सब्जियों को शामिल करने से यूरिक एसिड कंट्रोल होने के साथ ही इसकी अधिक मात्रा पेशाब के रास्ते बाहर हो जाती हैं. 

आइए जानते हैं किन सब्जियों के सेवन से यूरिक एसिड को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है. इन्हें खाते ही शरीर में मौजूद प्यूरीन की अधिक मात्रा फ्लश आउट हो जाती है, जिसके बाद यूरिक एसिड को मिनटों में कंट्रोल हो जाता है. यूरिक एसिड के कंट्रोल होते ही जोड़ों में होने वाला दर्द, सूजन खत्म हो जाती है. व्यक्ति स्वस्थ होने के साथ ही आसानी से टहल सकता है. 

डाइट में शामिल करें ये 5 सब्जियां

कम उम्र में हो रही जोड़ों में दर्द की शिकायत तो छोड़ दें ये फूड्स खाना

टमाटर को डाइट में कर लें शामिल

टमाटर यूरिक एसिड की बड़ी काट हैं. इसका नियमित सेवन शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है. टमाटर में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इसका यही गुण यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में अहम भूमिका निभाता है. टमाटर के सेवन से यूरिक एसिड बनने से रुक जाता है. इसके साथ ही फ्लश आउट हो जाता है. 

यूरिक एसिड को खत्म करें खीरा

खीरा के सलाद और जूस के रूप में भी पिया जा सकता है. यह हर सीजन में मिलता है. खीरे में करीब 90 प्रतिशत पानी होता है. इसके साथ ही फाइबर की अधिकता यूरिक एसिड को बाहर करने में मदद करती है. इसके साथ ही इसमें मिलने वाले पोषक तत्व गाउट की समस्यों को काफी हद तक कम कर सकते हैं.  

मशरूम है फायदेमंद

सफेद रंग की मशरूम कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर सब्जियों में से एक है. इसका सही मात्रा में सेवन सेहत के लिए बहत ही फायदेमंद है. इसे खाने से शरीर में होने वाली सूजन कम होती है. मशरू में बीटा ग्लूकेंस भरपूर मात्रा में पाया जाता है. यह एक तरह का कार्बोहाइड्रेट है, जो सूजन से लेकर दर्द कम करने में अहम भूमिका निभाता है. यह यूरिक एसिड को बनने से रोकने के साथ ही फ्लश आउट करने में मदद करता है. 

हाई प्यूरीन से भरे ये 7 फूड खून में भर देते हैं यूरिक एसिड, किडनी स्टोन और गठिया से जूझते रहेंगे  

परवल

बेहद छोटा सा दिखने वाला परवल यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में रामबाण इलाज है. यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर प्यूरीन को पचाने में मदद करता है. यूरिक एसिड के हाई होने पर मरीज परवल को डाइट में शामिल कर सकते हैं. इसके सेवन से यूरिक एसिड आसानी से कंट्रोल हो जाएगा. यह जोड़ों पर होने वाली सूजन और लालिमा को भी कम देता है.  

कद्दू का करें सेवन 

कद्दू और उसके बीज दर्जनों पोषक तत्वों से भरपूर हैं. इसमें मौजूद बीटा कैरोटनी, एंटीऑक्सीडेंट्स और ल्यूटिन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. ये यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मदद करते हैं. इनका नियमित सेवन आपके यूरिक एसिड की अधिक मात्रा को फ्लश आउट करता है. 

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement