Advertisement

Raw Banana Benefits: डायबिटीज से लेकर दिल की बीमारियों को दूर करता है हरा केला, जानें इसे खाने के 5 हेल्थ बेनिफिट्स

खराब लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से डायबिटीज से लेकर कैंसर जैसी घातक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है. ऐसे में डाइट में शामिल कुछ फूड्स इनसे आपको बचा सकती हैं. इन्हीं में से एक कच्चा केला है, जो शरीर में कई सारे पोषक तत्व बूस्ट कर बीमारियों को दूर रखता है.

Latest News
Raw Banana Benefits: डायबिटीज से लेकर दिल की बीमारियों को दूर करता है हरा केला, जानें इसे खाने के 5 हेल्थ बेनिफिट्स
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: केला बहुत ही पौष्टिक फलों में से एक है. इसमें एक या दो नहीं बल्कि कई सारे न्यूट्रिएंट्स पाएं जाते हैं. यह लगभग सभी मार्केट में आसानी से और सस्ते दामों पर मिल जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कच्चा केला कितना फायदेमंद होता है. पक्के केले की तरह ही कच्चा केला भी सेहत के लिए किसी रामबाण दवा से कम नहीं है. इसके चिप्स बनाने से लेकर सब्जी की तरह खाया जा सकता है. यह सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है. इसे खाने से डायबिटीज से लेकर दिल की बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है. कच्चा केला डाइट में शामिल करने पर एंटीऑक्सिडेंट्स भरपूर मात्रा में मिलता है. यह कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों से बचाव करता है.

कच्चे केले की कई सारी रेसिपी भी है, जिन्हें देखकर आप इसे स्वादिष्ट तरीके से बनाकर सेवन कर सकते हैं. डाइटिंग करने वालों के लिए भी कच्चा केला किसी औषधि से कम नहीं है. आइए जानते हैं कच्चे केले में मौजूद पोषक तत्व और इससे सेहत को मिलने वाले फायदे...

डायबिटीज में हाइपोग्लाइसेमिया के हैं ये लक्षण, इन्हें देखते ही खा लें मीठा, नहीं तो कोमा में पहुंच जाएगा मरीज

कैंसर का खतरा करता है कम

आज के समय में खराब खानपान और लाइफस्टाइल की वजह से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है. ऐसे में डाइट में कच्चा केला शामिल करना फायदेमंद हो सकता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स फ्री रेडिक्स से लड़ने में मदद करते हैं. यह कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों और ऑक्सिडेटिव डैमेज के रिस्क को कम करते हैं. 

डायबिटीज में भी है असरदार

कच्चे केले में नेचुरल शुगर लेवल बेहद कम होता है. इसके साथ ही भरपूर में रेसिस्टेंट स्टार्च होता है. यह ब्लड शुगर लेवल को सीमित बनाएं रखने में अहम भूमिका निभाता है. कच्चे केले का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 30 के आसपास होता है. ऐसे में यह डायबिटीज मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है. डायबिटीज मरीज इसका आसानी से सेवन कर सकते हैं. 

दिल भी रहेगा सही

कच्चे केले में ऐसे कई न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं जो हार्ट को हेल्दी बनाएं रखते हैं. इसमें मिलने वाला पोटैशियम ब्लड प्रेशर को सही रखने के साथ ही हार्ट को रेग्युलेट करता है. यह धड़कन को सही रखने के साथ ही हार्ट अटैक से लेकर दूसरी गंभीर बीमारियों से दिल को बचाता है. इनका खतरा काफी हद तक कम कर देता है. 

High Cholesterol Remedies: बैड कोलेस्ट्रॉल को टिकने नहीं देंगी ये 5 चीजें, हार्ट अटैक का खतरा होगा कम

वजन भी होगा कम

आज के समय में सबसे बड़ी और पहली बीमारी मोटापा है. खराब खानपान और लाइफस्टाइल की वजह से ज्यादातर लोग मोटापे के शिकार हैं. ऐसे में वजन कम करना चाहते हैं तो डाइट में कच्चा केला शामिल कर सकते हैं. इसमें मिलने वाला फाइबर आपको काफी देर तक भूख नहीं लगने देता. साथ ही लो कैलोरी पाई जाती है. इसे नियमित रूप से ओवर इटिंग से बच सकते हैं. यह धीरे धीरे वजन को कम करने में सहायता करता है.

पाचन तंत्र भी होगा सही

कच्चे केले में मिलने वाले बाउंट फेनोलिक तत्वों में प्रीबायोटिक इफेक्ट होता है. यह मेटाबॉलिज्म को तेज कर देता है. इसके साथ ही गुड बैक्टीरिया पेट और छोटी आंतों तक पहुंचा देता है. इसे पाचन तंत्र दुरुस्त होता है. गैस और कब्ज जैसी समस्याओं से छुटकारा  मिलता है. 

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement