Advertisement

Mucus in Chest: सीने में चिपके मोटे कफ को एक झटके में साफ करेंगे ये 5 हर्ब्स और मसाले, ऐसे करें इस्तेमाल

Mucus In Chest: आज हम आपको 5 ऐसे हर्ब्स और मसालों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस समस्या से राहत दिलाने में काफी कारगर माने जाते हैं. साथ ही बताएंगे इनके इस्तेमाल का सही तरीका क्या है...

Latest News
Mucus in Chest: सीने में चिपके मोटे कफ को एक झटके में साफ करेंगे ये 5 हर्ब्स और मसाले, ऐसे करें इस्तेमाल

Mucus in Chest Remedy 

Add DNA as a Preferred Source

मौसम के बदलते ही अक्सर लोग गले की खराश, खांसी (Cold And Cough) और छाती या सीने में कफ जमने की समस्या से परेशान रहते हैं. इसके पीछे कई अन्य कारण भी जिम्मेदार होते हैं. ऐसे में लोग इससे बचाव के लिए कई तरह के एंटीबायोटिक्स का सहारा लेते हैं और घरेलू-आयुर्वेदिक उपाय अपनाते हैं. आज हम आपको 5 ऐसे हर्ब्स और मसालों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस समस्या से राहत दिलाने में काफी कारगर माने जाते हैं. साथ ही बताएंगे इनके इस्तेमाल का सही तरीका क्या है...

मुलेठी
मुलेठी सर्दी-खांसी और गले की खराश जैसी समस्याओं में बेहद फायदेमंद होता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण कफ को कम करने और गले की सूजन को दूर करने में मदद करते हैं. इसके इस्तेमाल के लिए मुलेठी के पाउडर को दूध में मिलाकर या फिर मुलेठी की चाय बनाकर इसका सेवन कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: भारत ने जीती Trachoma से जंग, देश में खत्म हुई आंखों से जुड़ी ये खतरनाक बीमारी, WHO ने की सराहना

पिपल्ली
कफ से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में पिपल्ली भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. इसके इस्तेमाल के लिए आप पिप्पली का पाउडर शहद या गर्म पानी के साथ मिलाकर पी सकते हैं, या फिर पिप्पली के तेल से भाप भी ले सकते हैं. इन दोनों ही तरीकों से सीने में जमे कफ की समस्या को दूर करने में मदद मिल सकती है. 

हल्दी
हल्दी में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण बलगम या कफ की समस्या से राहत दिलाने में काफी फायदेमंद साबित होते हैं. हल्दी के सेवन से न सिर्फ गले की खराश और खांसी में आराम मिलता है, बल्कि यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी मददगार होता है. बता दें कि आप हल्दी का पानी या हल्दी वाला दूध पिएंगे तो इससे बलगम आसानी से निकल जाएगा और सर्दी-खांसी से जल्दी छुटकारा मिलेगा. 

दालचीनी
 दालचीनी गले की खराश, खांसी और बलगम जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है, इसमें मौजूद एंटीसेप्टिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण गले की सूजन को कम करते हैं और बैक्टीरिया को मारकर खत्म कर देते हैं. इसके इस्तेमाल के लिए आधा चम्मच दालचीनी पाउडर या दालचीनी की कुछ छोटी छड़ें लेकर 250 मिलीलीटर पानी में 5 मिनट तक उबाल लें और फिर इसे छानकर गर्म या ठंडा करके पिएं. 

सोंठ
सोंठ गले की खराश को ठीक करने के साथ बलगम को पतला कर बाहर निकाल देता है और इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण गले और फेफड़ों में होने वाली सूजन को कम करते हैं. इसके इस्तेमाल के लिए गर्म दूध में सोंठ मिलाकर पिएं, इससे सर्दी-जुकाम और खांसी से राहत मिलेगी. 

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.)  

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement