सेहत
Pregnancy Care: डिहाइड्रेशन यानी शरीर में पानी की कमी होना आम है, ऐसे में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बहुत जरूरी है. इसके अलावा रोजाना कुछ हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन कर डिहाइड्रेशन की समस्या को दूर रखा जा सकता है...
गर्भावस्था (Pregnancy) के दौरान डिहाइड्रेशन यानी शरीर में पानी की कमी होना आम है, ऐसे में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बहुत जरूरी है. इसके अलावा रोजाना कुछ हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन कर डिहाइड्रेशन (Dehydration) की समस्या को दूर रखा जा सकता है. इन ड्रिंक्स के सेवन से कई तरह की अन्य समस्याएं भी दूर होती हैं. खासतौर से गर्मी में इसका सेवन करना फायदेमंद होता है. ऐसे में Pregnancy में खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स (Dehydration Drinks) डाइट में जरूर शामिल करें. इन ड्रिंक्स को आप आसानी से घर में बना सकते हैं....
नींबू पानी
गर्मी के मौसम में नींबू पानी के सेवन से गर्भवती महिलाओं को उल्टी जैसी समस्या से भी राहत मिलती है और यह ड्रिंक शरीर को हाइड्रेटेड रखता है, इतना ही नहीं इससे शरीर का सारा टॉक्सिन बाहर निकाल जाता है.
लो फैट मिल्क
प्रेगनेंसी में लो फैट मिल्क का सेवन भी किया जा सकता है, दूध में पाए जाने वाला कैल्शियम, आयरन और विटामिन डी एक गर्भवती महिला के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है. नियमित रूप से इसके सेवन से मांसपेशियां और हड्डी मजबूत रहते हैं.
यह भी पढ़ें: Bad Sleeping Habits: नींद से जुड़ी ये कॉमन आदत ले सकती है जान! स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा
गाजर का जूस
गाजर में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट गुण गर्भवती महिला की त्वचा और बालों के लिए बहुत लाभदायक होता है. ऐसे में आप गाजर के जूस का सेवन कर सकती हैं. इससे बॉडी भी हाइड्रेटेड रहती है.
पुदीने का पानी
इसके लिए ताजा पुदीना का पत्ता ले और उसे पीसकर उसकी चटनी बना लें और फिर उसे पानी में मिलाकर उसका जूस तैयार कर लें, इस ड्रिंक के नियमित सेवन से पेट की गर्मी कम होती है और गर्भवती महिलाओं को जी मिचलाने जैसी समस्या से राहत मिल सकती है.
यह भी पढ़ें: Cholesterol Remedy: नसों में जमा गंदा कोलेस्ट्रॉल निकाल देंगी किचन में रखी ये चीजें, ऐसे करें इस्तेमाल
खीरे का जूस
खीरे में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं, इनमें कॉपर, पोटैशियम, विटामिन ए, इलेक्ट्रोलाइट्स, आदि शामिल हैं. बता दें कि खीरे के जूस शरीर में पानी की कमी नहीं होती है और कूलिंग इफ़ेक्ट के कारण शरीर ठंडा भी रहता है.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.