Advertisement

Strawberry Benefits: डायबिटीज से वजन घटाने तक, इन 5 बीमारियों में फायदेमंद है ये लाल फल

5 Benefits Of Strawberry: स्ट्रॉबेरी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है, इसके सेवन से डायबिटीज समेत ये 5 बीमारियां दूर रहती हैं...

Strawberry Benefits: डायबिटीज से वजन घटाने तक, इन 5 बीमारियों में फायदेमंद है ये लाल फल

डायबिटीज से वजन घटाने तक, इन 5 बीमारियों में फायदेमंद है ये लाल फल

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: वैसे तो सभी फल सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं. लेकिन, अगर आप पहले से ही किसी बीमारी से ग्रस्त हैं तो उन फलों को खाने से बचें, जो इन बीमारियों को ट्रिगर करते हैं. ऐसे में आज हम आपको 5 ऐसे फलों के बारे में बता रहे हैं, जिसके सेवन से कई तरह की गंभीर बीमारियां दूर रहती (5 Benefits Of Strawberry) हैं. यह लोगों को खूब पसंद भी आती है. दरअसल हम बात कर रहे हैं स्ट्रॉबेरी के बारे में. बता दें कि स्ट्रॉबेरी एंटीऑक्सीडेंट् और पॉलीफेनोक गुणों से भरपूर होता है, जो कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में प्रभावी रूप से काम करता है. इसमें मौजूद विटामिन सी वजन कम करने से लेकर कैंसर तक के बचाव में मददगार हैं. आइए जानते स्ट्रॉबेरी (Strawberry Benefits) खाने के कुछ चमत्कारी लाभ के बारे में. अगर आप भी ये लाभ उठाना चाहते हैं तो आर्टिकल पूरा पढ़ें....

स्ट्रॉबेरी के हैं ये 5 फायदे 

हार्ट को रखे हेल्दी 

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक़ दिल की बीमारियों के दो सबसे बड़े कारण ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस और इनफ्लेमेशन हैं और इन दोनों से बचाव करने में स्ट्रॉबेरी अहम भूमिका निभाती है. बता दें कि स्ट्रॉबेरी में मौजूद फ्लेवोनॉइड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स बैड कॉलेस्ट्रॉल से बचाव करता है जिससे धमनियां ब्लॉक होने से बच जाती हैं.

Ayurvedic Herbs: बुखार से लेकर पित्त और कफ जैसी समस्याओं को दूर कर देंगी ये 4 आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां, जल्द मिलेगा आराम

शुगर करे कंट्रोल

स्ट्रॉबेरी का सेवन डायबिटीज में काफी फायदेमंद होता है. दरअसल, इसमें 40 ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जो बहुत  ही कम है जिसका सीधा मतलब है कि डायबिटीज़ के मरीज बेफिक्र होकर इसे खा सकते हैं. बता दें कि नियमित रूप से स्ट्रॉबेरी खाने से टाइप 2 डायबिटीज़ का जोखिम भी कम होता है.

वजन घटाने में मददगार 

बढ़ते वजन को कम करने के लिए भी स्ट्रॉबेरी असरदार है. दरअसल, स्ट्रॉबेरी में कैलोरी कम होती है और फाइबर युक्त स्ट्रॉबेरी खाने के बाद पेट काफी देर तक भरा रहता है, जिससे आप अनहेल्दी स्नैक खाने से बच जाते हैं. इतना ही नहीं, इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी मेटाबॉलिज़्म तेज़ कर सकता है और इससे शरीर तेजी से कैलोरी बर्न करता है.

कैंसर से करे बचाव 

इसके अलावा कैंसर से बचाव करने में भी स्ट्रॉबेरी को असरदार माना जाता है. दरअसल, इसमें पाए जाने वाले हाई एंटीऑक्सीडेंट कैंसर से बचाव करते हैं. साथ ही स्ट्रॉबेरी में ल्यूटेन (lutein) और जीथानेसिन्स (zeathanacins) जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो कैंसर सेल्स के विकास को रोकते में मददगार होते हैं.

इम्यूनिटी बढ़ाने में फायदेमंद

विटामिन सी भरपूर स्ट्रॉबेरी खाने से इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद मिलती है और यह आपको इंफेक्शन से दूर रखती है. इसका लाभ पाने के लिए आप दिन में एक कप स्ट्रॉबेरी का सेवन कर सकते हैं. बता दें कि इसको सर्दियों में खाना अधिक फायदेमंद है.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement