Advertisement

Ginger Tea Benefits: उल्टी-मतली से खराब ब्लड सर्कुलेशन तक, इन 5 बीमारियों में दवा का काम करती है अदरक वाली चाय

Benefits Of Ginger Tea: अदरक वाली चाय में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो सेहत को फायदा पहुंचाते हैं. अदरक वाली चाय इन 5 बीमारियों में दवा का काम करती है.

Ginger Tea Benefits: उल्टी-मतली से खराब ब्लड सर्कुलेशन तक, इन 5 बीमारियों में दवा का काम करती है अदरक वाली चाय

इन 5 बीमारियों में दवा का काम करती है अदरक वाली चाय

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: घर हो या ऑफिस सुबह या शाम, एक कप अदरक वाली अच्छी चाय से चुटकियों में सुस्ती दूर हो जाती है. इतना ही नहीं, अदरक वाली चाय सेहत के लिए भी कई तरह से फायदेमंद होती है. दरअसल अदरक वाली चाय (Ginger Tea) में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो सेहत को फायदा पहुंचाते हैं. बता दें कि इसमें आयरन, विटामिन, एंटी ऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी जैसे न्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं. यही वजह है कि अदरक स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है यानी अदरक की चाय को दवाई के रूप में भी देखा जा सकता है. (Benefits Of Ginger Tea) अगर आपको अदरक का टेस्ट नहीं पसंद तो एक बार चाय बना लेने के बाद आप अदरक के स्वाद को छिपाने के लिए इसमें पुदीना, शहद और ​नींबू भी मिला सकते हैं. आइए जानते हैं अदरक की चाय पीने से आपको कौन-कौन से स्वास्थ्य लाभ होंगे.  

पेट रहेगा स्वस्थ

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार अदरक की चाय पाचन को बेहतर बनाने के साथ-साथ खाने के अवशोषण को बढ़ाती है और बहुत ज्यादा खाने के बाद होने वाली ब्लोटिंग की समस्या से छुटकारा दिलाती है.अगर आप भी पेट से जुड़ी समस्याओं से परेशान रहते हैं तो रोज सुबह अदरक वाली चाय जरूर पिएं. 

पैर क्रॉस कर बैठने की है आदत तो जान लें इसके नुकसान, बॉडी पॉश्चर से लेकर स्पर्म काउंट पर पड़ता है बुरा असर

ब्लड सर्कुलेशन करे बेहतर

अदरक की चाय में मौजूद विटामिन, मिनरल्स और अमीनो एसिड ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं, जिससे कार्डियोवेस्कुलर की समस्या की संभावना कम हो जाती है. इतना ही नहीं अदरक अर्टरी पर फैट को जमा होने से रोकता है और इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा नहीं रहता है. 

तनाव होता है कम

इसके अलावा अदरक की चाय में दिमाग को शांत करने का गुण पाया जाता है, जिससे तनाव कम होता है. बता दें कि ऐसा अदरक के स्ट्रांग एरोमा और हीलिंग प्रोपर्टीज के कारण होता है. इसलिए तनाव से राहत पाने के लिए आपको रोज सुबह अदरक की चाय पीनी चाहिए. 

मतली और उल्टी की समस्या रहती है दूर

अगर आप कहीं सफर करने जा रहे हैं तो आपको घर से निकलने से पहले एक कप अदरक की चाय पीनी चाहिए. इससे मोशन सिकनेस से होने वाली उल्टी नहीं होगी और आप मतली होने पर भी एक कप चाय से इससे आराम पा सकते हैं. 

ब्लड प्रेशर हाई होते ही बढ़ जाती है बेचैनी तो डाइट में शामिल कर लें ये 5 फूड्स, हार्ट रहेगा हेल्दी और बीपी भी कंट्रोल

मासिक धर्म से मिलता है आराम

अगर आप मासिक धर्म के क्रैंप से जूझ रहीं हैं तो आप इससे राहत पाने के लिए अदरक की चाय पी सकती हैं. इसका टेस्ट थोड़ा कड़वा हो सकता है ऐसा में आप इसमें शहद मिलाकर पी सकती हैं.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement