सेहत
नाभि शरीर और पेट का सेंटर पॉइंट होती है. इस पर देसी घी लगाने से ही शरीर की कई समस्याएं खत्म हो जाती है. यह शरीर को हेल्दी रखती है.
डीएनए हिंदी: पेट के बीचों बीच स्थित नाभि को शरीर की एनर्जी का सेंटर माना जाता है. यह दिल से लेकर दिमाग तक को सही रखती है. एक्सपर्ट्स की मानें तो नाभि पर सिर्फ देसी घी लगाने से ही शरीर की कई समस्याएं खत्म हो जाती है. यह अच्छी सेहत और स्किन पाने के लिए रामबाण उपाय माना जाता है. आयुर्वेद में नाभि को बहुत ही विशेष माना गया है. यह शरीर का वह बिंदू है, जिस पर तेल, घी या फिर हिंग रखने से ही त्वचा, पेट में दर्द, कब्ज समेत कई बीमारियों का अंत हो जाता है.आइए जानते हैं नाभि में घी लगाने से हेल्थ को मिलने वाले फायदे...
नाभि का दर्द भी होता है खत्म
नियमित रूप से घी लगाने पर नाभि में होने वाली खुजली, जलन और दर्द जैसी समस्या खत्म हो जाती है. यह सभी तरह की समस्याओं को खत्म करता है. नाभि में देसी घी लगाने टेक्सचर अच्छा होता है. इसकी वजह देसी घी में एमोलिएंट प्रॉपर्टीज का होना है.
सुबह उठते ही मार लें इस चीज की फांकी, जड़ से साफ हो जाएगा बैड कोलेस्ट्रॉल, दिल भी रहेगा हेल्दी
गैस कब्ज से मिलता है छुटकारा
अगर आप के पेट में हमेशा और कब्ज की दिक्कत रहती है तो नाभि के आसपास के हिस्से में देसी घी लगाकर मसाज करें. इसे दर्द में तो राहत मिलती है. यह गैस को भी बाहर करता है. नियमित से रूप से देसी घी का इस्तेमाल पुराने से पुराने कब्ज को तोड़ देता है. आसानी से कब्ज से राहत मिल जाती है.
घुटनों का दर्द हो जाता है खत्म
अगर आपके घुटनों में दर्द या सूजन की समस्या रहती है तो देसी घी की नाभि में मालिश कर लें. नियमित रूप से ऐसा करने पर घुटनों के दर्द से छुटकारा मिल जाता है. घुटनों में दर्द खत्म होने के साथ ही कअ कट की आवाज भी बंद हो जाती है. इसके अलावा घुटनों की देसी घी से मालिश और सिकाई भी करें. इसे दर्द में आराम मिलता है.
पेशाब और पॉटी के साथ यूरिक एसिड को फ्लश कर देगा ये एक मसाला, जानें खाने का सही तरीका और फायदे
कम होता है हेयर फॉल
मानसून में बाल टूटने की समस्या बढ़ जाती है. अगर आप भी इस तरह की समस्या से परेशान हैं तो रात के समय नाभि में घी लगाकर सो जाएं. नियमित रूप से ऐसा करने पर खुद ब खुद असर दिख जाएगा. बाल घने लंबे और शाइनी बनेंगे. नाभि में घी लगाते समय इसे हल्का गुनगुना कर लें. साथ ही धीरे धीरे कर मालिश करें.
मॉइश्चराइजेशन
देसी घी आपकी स्किन को नेचुरल मॉइश्चर करता है. यह ड्राईनेस को खत्म कर देता है. इसके साथ ही होंठ और स्किन को फटने से रोकता है. सर्दी से लेकर मानसून समेत किसी भी मौसम में नाभि में घी लगाने से स्किन और होंठ एक दम मुलायम बने रहते हैं.
(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.