सेहत
पेट में थोड़ी सी भी गड़बड़ी आपके शरीर के पूरे सिस्टम को प्रभावित कर देती है. इसकी वजह से व्यक्ति की फिजिकली से लेकर मेंटल हेल्थ डिस्टर्ब हो जाती है.
डीएनए हिंदी: कुछ लोग सुबह उठते ही पेट के अच्छे से साफ न होने और कब्ज से परेशान हो जाते हैं. कब्ज से लेकर अपच जैसी समस्याएं लगातार रहने पर पेट की मांसपेशियां कमजोर पड़ जाती है. यह पाचन शक्ति को बुरी तरह प्रभावित करता है. इसका असर आपकी पूरी फिजिकल और मेंटल हेल्थ पर पड़ता है. काफी लोग इस समस्या से परेशान रहते हैं. अगर आप भी पेट की इन्हीं तरह की समस्याओं से परेशान हैं तो सुबह उठते 5 में से एक कोई ड्रिंक पीना शुरू कर दें. इसके पीते ही आपका पेट पूरी तरह से साफ हो जाएगा. इतना ही नहीं पाचन शक्ति बूस्ट होने के साथ ही बॉडी में दिन भर एनर्जी बनी रहेगी. आइए जानते हैं वो 5 ड्रिंक, जिन्हें पीने से ही आपका पेट साफ और हेल्थ एक दम चकाचक बनी रहेगी.
सुबह उठते ही पिएं गुनगुना पानी
सुबह के समय पेट साफ नहीं हो पाता है या फिर कब्ज और अपच रहती है. उठते ही कम से कम दो से तीन गिलास गुनगुना पानी पी लें. इससे पेट में जमा गंदगी बाहर होने के साथ ही बॉडी डिटॉक्स हो जाएगी. गुर्दों से लेकर आंतों में जमा गंदगी अपने आप बाहर हो जाएगी. अपच, एसिडिटी और गैस जैसी समस्याओं से मुक्ति मिल जाएगी.
नमक का पानी
अगर आप पेट फूलने, गैस और एसिडिटी से परेशान रहते हैं तो सुबह उठते ही कम से कम दो गिलास नमक का पानी पी लें. इससे आपका पेट साफ हो जाएगा. पेट फूलने की समस्या जड़ से खत्म हो जाएगी. पेट में जमा गंदगी बाहर होने के साथ ही लिवर और किडनी डिटॉक्स होगी.
फल या सब्जियों का जूस
सुबह उठते ही फलों और सब्जियों का जूस पीना बेहद फायदेमंद होता है. खाली पेट फल या सब्जियों का जूस पीने से पेट एक साफ और फिट रहता है. पेट की गंदगी अपने आप बाहर हो जाती है. चेहरे पर ग्लो आने के साथ ही इम्यूनिटी बूस्ट होती है.
पुदीने का पानी पिएं
पुदीना पेट के लिए संजीवनी के सामान होता है. अगर सुबह उठने के साथ ही पेट में दर्द होने लगता है तो पुदीने को पीसकर उसके एक पानी में मिक्स करके पी लें. इससे पेट बिल्कुल साफ हो जाता है. इस पानी का नियमित सेवन कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम कर देता है.
हींग का पानी
पेट के लिए हींग भी बहुत ही जरूरी और फायदेमंद मसालों में से एक है. सुबह उठते ही हींग का पानी पीने से पेट में ठंडक पहुंचती है. यह पेट को तरोताजा फिल कराने के साथ ही गंदगी और गैस को बाहर कर देता है. नियमित रूप से हींग के पानी का सेवन पेट से लेकर पूरी हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है.
(Disclaimer: यह लेख केवल आपकी जानकारी के लिए है. इस पर अमल करने से पहले अपने विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श लें.)
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.