Advertisement

बॉडी बनाना चाहते हैं तो डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स, प्रोटीन का डिब्बा लेने की नहीं पड़ेगी जरूरत

स्ट्रोग मसल्स पाने के लिए कुछ  लोग प्रोटीन तो भरपूर मात्रा में लेते हैं, लेकिन कार्ब्स को डाइट से बाहर कर देते हैं. ऐसा करने से बॉडी बनने में काफी समय लगता है और बहुत से लोगों के लि यह सपना बनकर रहा जाता है. ऐसे में बॉडी बनाने वाले लोगों को 5 फूड्स का सेवन जरूर करना चाहिए. 

Latest News
बॉडी बनाना चाहते हैं तो डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स, प्रोटीन का डिब्बा लेने की नहीं पड़ेगी जरूरत
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: (Foods For Muscles) हर व्यक्ति फिट रहना चाहता है. वहीं कुछ लोग बॉडी बनाने के लिए जमकर प्रोटीन खाने के अलावा जिम में खूब पसीना बहाते हैं. अगर आप भी ऐसा ही कर रहे हैं तो प्रोटीन के पीछे भागने की जगह डाइट में कार्ब्स को जरूर शामिल करें. यह प्रोटीन से भी ज्यादा लाभदायक है. कुछ लोग कार्ब्स को अनहेल्दी समझकर डाइट से बाहर कर देते हैं. ऐसा करना आपकी बॉडी बनने में रोडा बनता है. 

कार्ब्स भी दो तरह के होते हैं. इनमें कॉम्प्लैक्स कार्ब्स हेल्दी हैं. यह बॉडी को एनर्जी से भर देता है. अगर आप डाइट से हटा देंगे तो शरीर एनर्जी के लिए मसल्स को घटाने लगेगा. इसकी कमी से थोड़ा सा ही वर्कआउट करने पर थकान होने लगती है. साथ ही बॉडी बनाने में बहुत ज्यादा समय लगता है. यही वजह है कि एक्सपर्ट्स मसल्स बनाने वालों को डाइट में कार्ब्स शामिल करने की सलाह देते हैं. 

गेहूं और जौ से ज्यादा पॉष्टिक है ये काला आटा, खाते ही डायबिटीज समेत इन 3 बीमारियों का हो जाएगा खात्मा

केला

बॉडी बनाने की इच्छा रखने वाले लोगों को अपनी डाइट में केला को जरूर शामिल करना चाहिए. इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम और विटामिन सी भरपूर मात्रा में मिलता है. यह हेल्दी कार्ब्स के साथ ही शरीर में एनर्जी बूस्ट करता है. इसे बॉडी को हेल्दी पंप और बल्क मिल मिलता हे. केला टेस्टोस्टेरोन को भी बढ़ाता है. 

क्विनोआ

क्विनोआ में प्रोटीन के साथ ही कॉम्प्लैक्स कार्ब्स भी भरपूर मात्रा में मिलते हैं. जिम जाने वाले लोगों यह फूड अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए. यह एनर्जी के साथ ही ताकत बढ़ाता है. यह बॉडी को चुस्त दुरुस्त करने के साथ ही ताकत का पावर बूस्टर माना जाता है. 

Diabetes Symptoms: पैरों में दर्द और झुनझुनी हो सकते हैं हाई ब्लड शुगर के संकेत, ये 6 लक्षण दिखते ही हो जाए सतर्क

शकरकंद

एनसीबीआई के अनुसार, शकरकंद के अंदर कॉम्प्लैक्स कार्ब्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है. यह शरीर में एनर्जी जनरेट करता है. इसके साथ ही मसल्स को रिपेयर करने में मदद करता है. इसे खाने पर शरीर में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन सी, पोटैशियम, विटामिन बी5ए बी6 भरपूर मात्रा में मिलता है.

हरी पत्तेदार सब्जियां

मसल्स बनाने वालों को डाइट में आयरन और विटामिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है. यही वजह है कि हरी पत्तेदार सब्जियां हेल्थ के लिए बहुत ही जरूरी होती है. इनमें प्रोटीन, कॉम्प्लैक्स कार्ब्स और फाइबर पाया जाता है, जो आपके पाचन तंत्र को भी दुरुस्त बनाएं रखता है. इसे सारे न्यूट्रिशन का अवशोषण बेहतर रहता है.

डायबिटीज मरीज त्योहारों पर भूलकर भी न खाएं ये 5 चीज, नसों को फाड़ देगा ब्लड शुगर का हाई लेवल

बींस भी हैं लाभदायक

बींस में फाइबर, आयरन, फोलेट, कॉम्प्लैक्स कार्ब्स और पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाएं जाते हैं. यह मसल्स को बूस्ट करने के साथ ही थकावट को दूर करते हैं. यह कमजोरी को भी खत्म कर देते हैं.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement