Advertisement

Cholesterol Ayurvedic Remedy: सख्त हो चुकी वसा को भी नसों से बाहर निकाल देंगी ये आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां, कोलेस्ट्रॉल का जमना रुकेगा

कम उम्र में भी अब नसें गंदे और जिद्दी वसा के कारण जाम होने लगी हैं. खून में बहते इन गंदे कोलेस्ट्रॉल को रोकने मे 5 तरह की आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां किसी वरदान से कम नहीं हैं.

Latest News
Cholesterol Ayurvedic Remedy: सख्त हो चुकी वसा को भी नसों से बाहर निकाल देंगी ये आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां, कोलेस्ट्रॉल का जमना रुकेगा

कोलेस्ट्रॉल कम करने वाली आयुर्वेदिक जड़ी गुग्गुल

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः ​कोलेस्ट्रॉल के कारण नसें जाम होती हैं और इसका नतीजा ये होता है कि खून बहने के लिए जगह नसों में कम होती जाती है. इससे शरीर में खून का दौरा रूकता है और हार्ट को खून खींचने के लिए अधिक पंप करना पड़ता है. नतीजा हार्ट पर इतना प्रेशर पड़ता है कि वह फेल हो जाता है और कई बार स्ट्रोक का भी खतरा रहता है.
  
अगर आपके खून में गंदा कोलेस्ट्रॉल (Bad Cholesterol) स्टोर हो रहा तो समझ ले कि आपकी नसें वसा से सख्त होकर सूज रही हैं और ये जिद्दी फैट खून को दौरे को डिस्टर्ब करने लगे हैं. ऐसे में आपको कुछ आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां (Ayurvedic Herbs For Cholesterol) का सहारा लेना चाहिए. ये नसों में जमे कोलेस्ट्रॉल रूपी गंदे वसा को यूरिन और स्टूल के जरिए बाहर कर सकती हैं.

नसों में जम चुका कोलेस्ट्रॉल भी पिघलकर आएगा बाहर, ये 6 सब्जियां ब्लड में कभी नहीं जमने देंगी चर्बी

लहसुन- सुबह उठने के साथ ही लहसुन की 4 कलियां गुनगुने पानी के साथ निगल लें. नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल पिघलकर यूरिन और स्टूल के जरिए बाहर आ जाएगा. एंटी-ऑक्सीडेंट  और इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरा लहसुन कई समस्याओं का इलाज है. इसे खाने से यूरिक एसिड और एड़ियों का दर्द भी दूर होगा.

अर्जुन छाल-अर्जुन की छाल वसा से जमी नसों को खोलकर गंदे कोलेस्ट्रॉल खत्म करता है. अर्जुन की छाल का पाउडर रोज 2 चम्मच खाने से कोलेस्ट्रॉल पिघलेगा और हार्ट ब्लॉकेज भी खुलेगी. पाउडर को सुबह (नाश्ते से पहले) गुनगुने पानी के साथ सेवन कर सकते हैं.

वसा से ब्लॉक हो गई नसों को खोल देंगे ये 5 जूस, गुड कोलेस्ट्रॉल भी बढ़ेगा

धनिया- वेबमेडी की रिपोर्ट के अनुसार धनिया मूत्रवर्धक होती है जो शरीर से अतिरिक्त सोडियम को फ्लश करने और रक्तचाप को कम करने में मदद करती है. प्रारंभिक शोध से यह भी पता चलता है कि धनिया "खराब" एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करती है , एथेरोस्क्लेरोसिस के आपके जोखिम को कम करनें और कोरोनरी हार्ट डिजीज से बचाने में धनिया का यूज बहुत मददगार होता है.

गुग्गुल- गुग्गुल हाई ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल के इलाज के लिए किया जा सकता है. इस जड़ी बूटी में गुग्गुलस्टेरोन होता है, जिसे खून में खराब कोलेस्ट्रॉल का एक सक्रिय अवरोधक माना जाता है. कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए आप 25 मिलीग्राम तक गुग्गुलु का सेवन कर सकते हैं.

गंदे कोलेस्ट्रॉल से मुक्त हो जाएंगे अगर इन 3 चीज से कर लें तौबा, खुल जाएगी नसों की सारी ब्लॉकेज

तुलसी-तुलसी कोलेस्ट्रॉल कम करती है. तुलसी के पत्ते एक्स्ट्रा कोलेस्ट्रॉल को किडनी के जरिए खत्म कर सकते हैं. रोजाना 2-3 तुलसी के पत्ते चबाने से खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिल सकती है.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement