Advertisement

Sprouted Vegetables: फूड पॉइज़निंग का खतरा बढ़ाती हैं ये 3 अंकुरित सब्जियां, भूलकर भी न खाएं

Sprouted Vegetables Danger: कई बार घरों में रखी सब्जियां अंकुरित हो जाती हैं और लोग उन्हें बेझिझक खा लेते हैं, ये अंकुरित सब्जियां जहरीली हो सकती हैं. इन्हें खाने से बचना चाहिए...

Latest News
Sprouted Vegetables: फूड पॉइज़निंग का खतरा बढ़ाती हैं ये 3 अंकुरित सब्जियां, भूलकर भी न खाएं

Sprouted vegetables danger 

Add DNA as a Preferred Source

Sprouted Vegetables Danger:  हेल्दी और फिट रहने के लिए डाइट का सही होना बहुत ही जरूरी है, लोग अपनी थाली में पौष्टिकता बढ़ाने के लिए कई तरह की चीजों को शामिल करते हैं. इनमें स्प्राउट्स यानी अंकुरित अनाज या सब्जियां भी शामिल हैं. इन्हें बहुत ही ज्यादा हेल्दी माना जाता है, लेकिन आपको बता दें कि हर अंकुरित चीज सेहत के लिए फायदेमंद नहीं होती है.

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक कई बार घरों में रखी सब्जियां अंकुरित हो जाती हैं और लोग उन्हें बेझिझक खा लेते हैं, ये अंकुरित सब्जियां जहरीली हो सकती हैं. इनके सेवन से शरीर पर बुरा असर पड़ सकता है. आइए जानते हैं ऐसी ही 3 सब्जियों के बारे में, जिन्हें अंकुरित होने पर बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए. 

अंकुरित प्याज न खाएं 

प्याज जब अंकुरित होती है तो इस स्थिति में वह धीरे-धीरे पौधे में बदलने लगती है और इस प्रक्रिया में अल्कालॉइड नाम का एक केमिकल छोड़ती है. यह खून के लाल कोशिकाओं (रेड ब्लड सेल्स) को नुकसान पहुंचाती हैं. ऐसी स्थिति में इससे हीमोलिटिक एनीमिया नाम की समस्या हो सकती है. ऐसे में अगर आप अंकुरित प्याज खाते हैं तो इससे आपको डायरिया, उल्टी, मतली या कमजोरी जैसी परेशानी हो सकती है. 

अंकुरित लहसुन का सेवन

प्याज की तरह ही जब लहसुन अंकुरित हो जाता है तो उसमें सल्फर कंपाउंड की मात्रा बढ़ जाती है, जो शरीर के लिए काफी हानिकारक हो सकता है. यह न केवल रेड ब्लड सेल्स को नुकसान पहुंचाता है बल्कि इससे फूड पॉइजनिंग का खतरा भी बढ़ जाता है. इसलिए घर में रखे लहसुन में अगर हरे अंकुर निकल आए हों तो उन्हें फेंक देना ही ठीक है.

अंकुरित आलू का सेवन 

एक्सपर्ट्स के मुताबिक आलू अगर यह अंकुरित हो जाए तो बहुत नुकसान कर सकता है. आमतौर पर लोग आलू के अंकुर हटा कर उसका इस्तेमाल कर लेते हैं, पर अंकुरित आलू में ग्लाइकोएल्कलॉइड्स नामक तत्व मौजूद होते हैं. इसे खाने से सोलनिन टॉक्सिसिटी हो सकती है और इसके लक्षणों में उल्टी, दस्त, सिरदर्द, पेट दर्द और नर्वस सिस्टम से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. 

इन बातों का रखें ध्यान

- अगर किसी सब्जी में हरे अंकुर दिखाई दें तो उसे खाने से बचें.
- सब्जियां सही तरीके से स्टोर करें, ताकि जल्दी अंकुरित न हों
- इसके अलावा अंकुरित होने पर प्याज, लहसुन और आलू को तुरंत फेंक दें.  

Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement