सेहत
कब्ज दूर करने के लिए रोज सुबह मलासन में बैठकर गुनगुने पानी पी सकते हैं. साथ ही, यहां बताए गए 3 आयुर्वेदिक उपाय पाचन सुधारने और पेट साफ करने में भी बेहद असरदार हो सकते हैं.
रोजाना सुबह पेट का खुलकर साफ होना एक स्वस्थ गट हेल्थ की पहली और सबसे बड़ी निशानी है. अगर आपको टॉयलेट सीट पर घंटों बैठकर भी पेट साफ करना किसी जंग जैसा लगता है, तो इसका सीधा मतलब है कि आपका पाचन तंत्र सही से काम नहीं कर रहा है. कब्ज एक आम समस्या है जिसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे डाइट में फाइबर की कमी, अत्यधिक तनाव, नींद पूरी न होना, शारीरिक गतिविधियों की कमी या कुछ दवाइयों के साइड इफेक्ट्स. कब्ज की समस्या को नजरअंदाज करना सही नहीं है और इस पर तुरंत ध्यान देना आवश्यक है. इस लेख में 3 ऐसे आसान टिप्स दिए जा रहे हैं, जिन्हें अपनी सुबह की दिनचर्या में शामिल करके आप कब्ज की दिक्कत से तुरंत राहत पा सकती हैं.
सुबह मलासन में बैठकर गुनगुने पानी में घी डालकर पिएं- यह कब्ज दूर करने का सबसे पुराना और असरदार आयुर्वेदिक तरीका है. देसी घी एक नेचुरल लुब्रिकेंट की तरह काम करता है. इसमें ब्यूरेटिक एसिड और हेल्दी फैट्स होते हैं, जो मल को मुलायम बनाते हैं और उसे आसानी से बाहर निकलने में मदद करते हैं. गुनगुने पानी में घी मिलाकर पीने से डाइजेस्टिव एंजाइम्स सक्रिय होते हैं, आंतों की दीवारें चिकनी होती हैं, जिससे पेट आसानी से साफ होता है. मलासन (Squatting Pose) में बैठकर ऐसा करने से पेट की नसों पर सही दबाव पड़ता है और कब्ज तेजी से दूर होती है. इस आसन में घी वाला पानी पीने से परिणाम और भी बेहतर मिलते हैं.
सूखा आलूबुखारा कब्ज दूर करने में बेहद असरदार माना जाता है. इसमें सॉल्यूबल फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो मल को आसानी से बाहर निकालने में मदद करते हैं. सूखा आलूबुखारा पाचन को बेहतर बनाता है और गट को हेल्दी रखता है, जिससे पेट आसानी से साफ होता है. विशेषज्ञ के अनुसार, आप दिन में 2 से 3 सूखे आलूबुखारे खा सकती हैं.
कब्ज को दूर करने के लिए सौंफ का पानी पीना एक रामबाण इलाज है. सौंफ का पानी डाइजेशन को सुधारता है और यह एक नेचुरल लैक्सेटिव की तरह काम करता है. यह मल को मुलायम करके आसानी से बाहर निकालता है. यह डाइजेस्टिव एंजाइम्स को सक्रिय करता है, जिससे गैस, अपच, एसिडिटी, सीने में जलन और ब्लोटिंग जैसी समस्याएँ दूर होती हैं. यह आंतों को क्लीन करता है और पेट में खाने की मूवमेंट को आसान बनाता है, जिससे बार-बार कब्ज की शिकायत नहीं होती.
यदि आपको लंबे समय से कब्ज बनी हुई है और इन टिप्स को आजमाने के बाद भी पेट ठीक से साफ नहीं होता है, तो डाइट में अन्य बड़े बदलाव करने के साथ ही किसी योग्य आयुर्वेदिक चिकित्सक की सलाह जरूर लें.
ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.