Advertisement

Important Medical Test: हर इंसान के लिए जरूरी हैं ये 3 मेडिकल टेस्ट, एजिंग के साथ बढ़ने वाली बीमारियों का जोखिम होगा दूर 

Most Important Medical Test: आज हम आपको 3 ऐसे टेस्ट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे बढ़ती उम्र समय-समय पर जरूर कराते रहना चाहिए, इससे शरीर में क्या कमी है इसका पता चलता है.

Latest News
Important Medical Test: हर इंसान के लिए जरूरी हैं ये 3 मेडिकल टेस्ट, एजिंग के साथ बढ़ने वाली बीमारियों का जोखिम होगा दूर 

Health Tips

Add DNA as a Preferred Source

Most Important Medical Test: बढ़ती उम्र के साथ सेहत का ख्याल रखना और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है. क्योंकि उम्र बढ़ने के साथ शरीर कमजोर होने लगता है और कई तरह के गंभीर रोग पनपने लगते हैं. इस स्थिति में  इम्यूनिटी वीक होने से शरीर खुद से इन बीमारियों से नहीं लड़ पाता है. ऐसे में आज हम आपको 3 ऐसे टेस्ट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे बढ़ती उम्र समय-समय पर जरूर कराते रहना चाहिए, इससे शरीर में क्या कमी है इसका पता चलता है. सोशल मीडिया पर फेमस गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी ने वीडियो शेयर कर बताया कि इन टेस्ट को कराने से एजिंग के साथ बढ़ने वाली बीमारियों को दूर हो सकती हैं. 

लिपिड प्रोफाइल टेस्ट जरूर कराएं

एक्सपर्ट ने बताया कि हर व्यक्ति को लिपिड प्रोफाइल टेस्ट जरूर कराने चाहिए. इसमें हाई एलडीएल, कोलेस्ट्रॉल और ट्राईग्लसराइड्स शामिल होते हैं. इस टेस्ट को कराने से दिल की बीमारियों का जोखिम कम होता है. रिपोर्ट्स की मानें तो दुनिया में 10 में से 4 युवाओं का हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, जिसके शरीर में कोई लक्षण नजर नहीं आते हैं और लिपिड प्रोफाइल से हार्ट अटैक के रिस्क को कम किया जा सकता है.  

यह भी पढ़ें: इस लड्डू को पूरी सर्दी खाइए, घुटने-कमर और जोड़ों का दर्द हो जाएगा छूमंतर, यहां पढ़ें रेसेपी

ब्लड शुगर टेस्ट

इसके अलावा ब्लड शुगर टेस्ट कराते रहना जरूरी है, इस टेस्ट को कराने से शरीर में हाई ब्लड शुगर का पता चलता है. हाई ब्लड शुगर साइलेंटली किडनी को डैमेज करता है और शुगर बढ़ने से हार्ट, किडनी और दिमाग पर बुरा असर होता है. आंकड़ों की मानें तो 500 मिलियन लोग दुनियाभर में हाई ब्लड शुगर के मरीज हैं और इसमें बड़ी संख्या में लोगों को पता नहीं है कि उन्हें डायबिटीज की बीमारी है. 

बोन डेंसिटी टेस्ट

इसके अलावा हेल्दी और फिट रहने के लिए 40 साल की उम्र के बाद आपको बोन डेंसिटी टेस्ट जरूर करवाना चाहिए. क्योंकि उम्र बढ़ने पर हड्डियां और मासपेशियां कमजोर होने लगती हैं और लो बोन डेंसिटी से हड्डियों के टूटने का खतरा बढ़ जाता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक 1/3 महिलाओं 1/5 पुरुषों को हड्डियों में दर्द और उससे जुड़ी समस्याएं होने लगती है और ऑस्टियोपोरोसिस से जुड़े फ्रेक्चर होने का खतरा बढ़ जाता है. 

डिसक्लेमरः यह खबर सामान्य जानकारी के आधार पर लिखी गई है. अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से संपर्क करें.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement