सेहत
Diabetes Patient: आज हम आपको 3 ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से डायबिटीज को कंट्रोल में रखने में मदद मिल सकती है. इससे सेहत को कई अन्य फायदे भी मिलेंगे...
Diabetes Patient- डायबिटीज की बीमारी में डाइट पर खास ध्यान रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि खानपान में जरा सी भी लापरवाही शुगर लेवल को बढ़ाने का काम करती है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल करने से शुगर लेवल को कंट्रोल में रखा जा सकता है. इन्हीं में से एक है मखाना, आप इसे डाइट में कई तरीके से शामिल कर सकते हैं.
आज हम आपको 3 ऐसे ही खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से डायबिटीज (Diabetes) को कंट्रोल में रखने में मदद मिल सकती है. इससे सेहत को कई अन्य फायदे भी मिलेंगे...
शुगर के मरीज मखाने को भूनकर डाइट में शामिल कर सकते हैं. इसके लिए इसे देसी घी में हल्का सा भून लें और स्नैक की तरह खाएं. बता दें कि मखाने को चिप्स या फ्राई नमकीन की तुलना में एक हेल्दी विकल्प माना जाता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक दोपहर या शाम को रोजाना 1 मुट्ठी यानी 30–40 ग्राम भुना हुआ मखाना खाया जा सकता है.
इसके अलावा मखाने की खिचड़ी या फिर पोहा के साथ खा सकते हैं, बता दें कि सुबह का नाश्ता हेल्दी और डायबिटिक फ्रेंडली हो सकता है. इसे ज्यादा स्वादिष्ट बनाने के लिए इसे सब्जियों के साथ जैसे गाजर, बीन्स, टमाटर आदि मिलाकर खाया जा सकता है.
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर ब्लड शुगर कंट्रोल में रखना है तो रात को सोने से 1–2 घंटे पहले मखाने को थोड़ा सा भिगोकर या हल्का भूनकर गुनगुने लो-फैट दूध के साथ लिया जा सकता है. इससे नींद बेहतर होती है और रातभर शुगर लेवल काबू में रहता है.
Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.