Advertisement

Infection Remedy: 10 रुपए का ये सफेद पत्थर जड़ से दांत मजबूत बना देगा, इंफेक्शन से लेकर सांसों की दुर्गंध तक होगी दूर

Benefits of gargling with alum: अगर आपको दांत से लेकर मुंह में छाले या गले में इंफेक्शन तक कुछ भी समस्या है तो आपके लिए 10 रुपये का ये सफेद पत्थर बहुत काम आएगा.

Latest News
Infection Remedy: 10 रुपए का ये सफेद पत्थर जड़ से दांत मजबूत बना देगा, इंफेक्शन से लेकर सांसों की दुर्गंध तक होगी दूर

दांत दर्द से परेशान हैं तो जान लें कैसे चुटकियों में मिलेगा इससे छुटकारा

Add DNA as a Preferred Source

अगर आप दांत या मुंह के इंफेक्शन से ग्रस्त हैं या बार-बार आपको मुंह में छाले होते हैं या गले में दर्द होता है तो आपके लिए एक सफेद आयुर्वेदिक पत्थर किसी रामबाण दवा से कम नहीं है. कई बार दांतों की साफ-सफाई में लापरवाही से दांत पीले भी पड़ने लगते हैं और जड़ से कमजोर भी. दांतों में कीड़े लगना या दर्द रहना आम बात है लेकिन इसे अगर नजरअदाज किया जाए तो ये न केवल दांत गिरा सकता है बल्कि ये मसूड़ों के अन्य रोग जैसे पायरिया जैसी समस्या की वजह भी बन जाता है. 

कुछ लोगों को मुंह में बार-बार छाला होने से लेकर गले में संक्रमण होने की समस्या भी होती है. ऐसे में इस पत्थर के पानी से गरारे करने भर से चुटकियों में आराम मिल जाता है. वहीं सांसों मे बदबू हो या दांत हिल रहे तो इसका पत्थर का चूरा बनाकर ब्रश करें या गरारा करते रहें. समस्याएं आसानी से दूर हो जाएगी. तो चलिए जाने ये चमत्कारी सफेद पत्थर क्या है.

आयुर्वेदिक डॉक्टर ने क्या बताया है

आयुर्वेदिक डॉक्टर उपेंद्र बहादुर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में उन्होंने अपनी दादी-नानी के जमाने का एक नुस्खा बताया है, जिससे आपके दांत हीरे जैसे चमक उठेंगे. इस नुस्खे की मदद से मुंह की बदबू समेत कई समस्याएं दूर हो जाएंगी. और ये रामबाण औषधि है फिटकरी. आइए जानते हैं क्या है ये घरेलू नुस्खा और कैसे करें इसका इस्तेमाल.

फिटकरी है फायदेमंद

फिटकरी एंटी फंगल और एंटी बैक्टिरियल होती है. ये किसी भी तरह के चोट, घाव या छालों को तेजी से भरने का काम करती है. इस फिटकरी के पानी का अगर रोज आप कुल्ला ही कर लें तो आप कई तरह की मौखिक दिक्कतों से बचे रह सकते हैं.

फिटकरी का पानी कैसे बनाएं?

आधा लीटर पानी लें और इसमें 15 से 20 लौंग और मटर के दाने के बराबर फिटकरी मिला लें. बस इस पानी को ढ़क के कम से कम 3 दिन तक रख दें. फिर अपने दांतों पर इसका इस्तेमाल करें. तीन दिन बाद रात को सोने से पहले इस पानी से कुल्ला करें. इसके अलावा बेहतर नतीजों के लिए आप इस पानी से अपने दांतों को ब्रश भी कर सकते हैं. इससे दांतों का दर्द, सांसों की बदबू, कैविटी और पीलापन भी दूर होगा.
 
दांतों के लिए फिटकरी के फायदे

फिटकरी में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मुंह में हानिकारक बैक्टीरिया को पनपने से रोकते हैं. ऐसे में दांतों की सड़न और मसूड़ों की समस्याओं को रोका जा सकता है. फिटकरी के अन्य गुण दांतों को मजबूत बनाते हैं और पीलापन कम करने में भी मदद करते हैं.

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement