Advertisement

शरीर के इस अंग पर महिलाओं को जेटस्प्रे का यूज कभी नहीं करना चाहिए, वरना...

Vaginal pH Imbalance Causes: शरीर की साफ-सफाई हर किसी को करनी चाहिए लेकिन कई बार लोग शरीर के प्राइवेट पार्ट को कुछ ज्यादा ही साफ करने में लग जाते हैं. खास कर महिलाएं. लेकिन महिलाओं को ये जानना जरूरी है कि शरीर के किस अंग पर जेटस्प्रे का यूज नहीं करना चाहिए और कर रहे तो बेहद हल्का यूज करें.

ऋतु सिंह | Dec 23, 2025, 07:05 AM IST

1. हाईजीन के चक्कर में कर लेती हैं नुकसान

 हाईजीन के चक्कर में कर लेती हैं नुकसान
1

हाईजीन के चक्कर में कई बार महिलाएं अपने ही शरीर के साथ अनजाने में खिलवाड़ करने लगती हैं. शरीर के कई पार्ट्स महिलाओं के बेहद नाजुक होते हैं और उन्हे उसी नरमता के साथ साफ-सफाई भी करनी चाहिए. लेकिन ज्यादा साफ-सफाई के चक्कर मं महिलाएं अपने शरीर के इस प्राइवेट पार्ट को नुकसान पहुंचा देती हैं. 

Advertisement

2. वजाइना पर सोप यूज करने से बचें

 वजाइना पर सोप यूज करने से बचें
2

जी हां हम बात महिलाओं के नीचले प्राइवेट पार्ट्स की कर रहे हैं. अगर महिलाएं बहुत ज्यादा जेटस्प्रे का यूज वजाइना पर करती हैं तो इससे उनको कई तरह के नुकसान का सामना करना पड़ता है. सबसे पहले तो योनी यानी वजाइना पर कभी भी तेज सुगंध वाले साबुन, वजाइनर क्लीनर जैसे मार्केट में आने वाले प्रोडक्ट का बहुत इस्तेमाल करना चाहिए. योनी को हमेशा सादे पानी से धोना चाहिए या बहुत जरूरत हो तो माइल्ड सोप से एक बार वॉश किया जा सकता है. अब चलिए जानें कि जेटस्प्रे का यूज कैसे और किस तरह वजाइना को नुकसान पहुंचाता है.

3. प्राकृतिक बैक्टीरिया का संतुलन बिगड़ना

 प्राकृतिक बैक्टीरिया का संतुलन बिगड़ना
3

योनि में प्राकृतिक रूप से Lactobacilli जैसे अच्छे बैक्टीरिया रहते हैं, जो pH संतुलन और संक्रमण से रक्षा करते हैं. जेट स्प्रे के जलन या साफ़ करने से ये संतुलन बिगड़ सकता है, जिससे वायरल या बैक्टीरियल संक्रमण का खतरा बढ़ता है. 
 

4.संक्रमण और जलन

संक्रमण और जलन
4

स्प्रे के कारण खुजली, जलन और असहजता हो सकती है. इससे बैक्टीरियल वैजिनोसिस (बीवी), यीस्ट संक्रमण जैसे इन्फेक्शनों का खतरा बढ़ सकता है क्योंकि अच्छे बैक्टीरिया कम हो जाते हैं. 

5.पेल्विक इंफ्लेमेटरी डिजीज (PID)

पेल्विक इंफ्लेमेटरी डिजीज (PID)
5

अंतर की सफाई करने वाली वीडिंग (डौचिंग) पीड़िताओं में यूटेरस, फैलोपियन ट्यूब्स और ओवरीज़ में फैलने वाली गंभीर संक्रमण (PID) का जोखिम बढ़ा सकती है, खासकर बार-बार उपयोग से. 
 
 

6.गर्भधारण और प्रेग्नेंसी समस्याएं

गर्भधारण और प्रेग्नेंसी समस्याएं
6

बार-बार या नियमित जेट स्प्रे/डौचिंग से गर्भधारण में कठिनाई, असामान्य प्रेग्नेंसी परिणाम, ectopic प्रेग्नेंसी जैसी समस्याओं से जुड़े जोखिम भी बढ़ सकते हैं. 
 
 

7.योनि की खुद-की सफ़ाई क्षमता बाधित होना

योनि की खुद-की सफ़ाई क्षमता बाधित होना
7

योनि स्व-साफ़ हो सकती है. इंटरनल स्प्रे या डौचिंग करने से यह प्राकृतिक प्रक्रिया बाधित होती है और कई बार समस्याओं के लक्षणों को छुपा भी सकती है, जिससे असली समस्या का पता नहीं चलता. 

8. क्या करना चाहिए (सुरक्षित विकल्प)

 क्या करना चाहिए (सुरक्षित विकल्प)
8

 योनि की बाहरी सतह (वुल्वा) को गुनगुने पानी और हल्के, बिना सुगंध के साबुन से साफ करें. अंदर कुछ भी स्प्रे न करें. किसी असामान्य गंध, डिस्चार्ज, दर्द या खुजली होने पर गाइनेकोलॉजिस्ट/डॉक्टर से सलाह लें. 

डिसक्लेमरः ये खबर सामान्य जानकारी और रिसर्च बेस के आधार पर बनी है. अधिक जानकारी के लिए किसी डॉक्टर से संपर्क जरूर करें.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement