Advertisement

शरीर में लिवर इंफेक्शन के दिखें ये लक्षण तो हो जाएं सावधान!

Liver infection signs: लिवर एक ऐसा अंग है जो शरीर को सही तरीके से काम करने में मदद करता है. लेकिन हम अक्सर कुछ लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं जिससे लिवर इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है. आइए यहां जानते हैं कि शरीर में लिवर इंफेक्शन के क्या संकेत मिलते हैं.   

आदित्य कटारिया | Jun 25, 2025, 12:00 PM IST

1.थकान और कमजोरी 

थकान और कमजोरी 
1

अगर आपको लगातार थकान और कमजोरी महसूस हो रही है तो यह लिवर इंफेक्शन का एक संकेत हो सकता है. इस लक्षण को कभी भी अनदेखा नहीं करना चाहिए.

Advertisement

2.भूख में कमी 

भूख में कमी 
2

अगर आपको भूख कम लग रही है और आपका वजन तेजी से घट रहा है तो आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. कई बार यह लिवर इंफेक्शन का संकेत भी हो सकता है.

3.पेट में दर्द या सूजन

पेट में दर्द या सूजन
3

लिवर इंफेक्शन में कभी-कभी आपको पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में तेज दर्द या बेचैनी महसूस हो सकती है या फिर पेट में सूजन भी हो सकती है.

4.मतली और उल्टी

मतली और उल्टी
4

लिवर में इंफेक्शन होने पर कई लोगों को अक्सर मतली और उल्टी की समस्या होती है. यह पाचन प्रक्रिया में गड़बड़ी का संकेत माना जाता है.

5.पीलिया

पीलिया
5

पीलिया लिवर  इंफेक्शन का एक बहुत ही आम लक्षण है जो लोगों को हो सकता है. इसमें शरीर में बिलीरुबिन का स्तर बढ़ जाता है, जिससे त्वचा, आंखें और नाखून पीले दिखाई देने लगते हैं. 

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement
Advertisement