Advertisement

Eye Care Tips: आंखों की रोशनी हो रही है कमजोर? न करें नजरअंदाज, जानें क्या हो सकती है वजह

Eye Care Tips: आंखों से जुड़ी छोटी-सी परेशानी भी नजरअंदाज करने पर बड़ी और गंभीर समस्या बन जाती है, ऐसी स्थिति में कई बार आंखों की रोशनी भी कमजोर होने लगती है. आइए जानें किन कारणों से आंखों की रोशनी कमजोर होती है...

Abhay Sharma | Jun 05, 2025, 02:30 PM IST

1.किन कारणों से कम होती है आंखों की रोशनी?

किन कारणों से कम होती है आंखों की रोशनी?
1

आंखों की रोशनी कम होने पीछे मोतियाबिंद, ग्लूकोमा, डायबिटिक रेटिनोपैथी, मैक्युलर डिजनरेशन और खराब जीवनशैली वजह हो सकती है, बहुत ज्यादा स्क्रीन टाइम आंखों को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाती है. इसलिए स्क्रीन टाइम पर ध्यान देना चाहिए. 

Advertisement

2.क्या होती हैं समस्याएं 

क्या होती हैं समस्याएं 
2

बता दें कि मोतियाबिंद में आंखों का लेंस धुंधला हो जाता है और धुंधला दिखाई देने लगता है, वहीं ग्लूकोमा आंखों की ऑप्टिक नर्व को नुकसान पहुंचता है, जिससे नजर कमजोर हो सकती है. इसके अलावा बहुत ज्यादा स्क्रीन टाइम, पोषण की कमी, और धूम्रपान आंखों की रोशनी कम होने का कारण बनते हैं. 

3.ये लक्षण दिखें तो हो जाएं अलर्ट

ये लक्षण दिखें तो हो जाएं अलर्ट
3

एक्सपर्ट्स के मुताबिक आंखों में लगातार जलन, खुजली, या लाली होना एक संकेत है कि आखों को विशेष देखभाल की आवश्यकता है, ये एलर्जी, संक्रमण या ड्राय आई सिंड्रोम का लक्षण हो सकते हैं. आपको इन लक्षणों पर जरूर ध्यान देना चाहिए. 
 

4.ये भी हो सकते हैं लक्षण

ये भी हो सकते हैं लक्षण
4

इसके अलावा आंखों से पानी लगातार बह रहा हो या बार-बार आंसू आएं, तो यह भी किसी अंदरूनी समस्या का संकेत हो सकता है.  वहीं अगर सिरदर्द के साथ आंखों में भारीपन या दर्द भी हो रहा है, तो यह आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है. इस तरह के लक्षण पर तुरंत ध्यान देना चाहिए. 
 

5.क्या करें? 

क्या करें? 
5

आंखों की रोशनी को कमजोर होने से बचाने के लिए अपनी लाइफस्टाइल अच्छी करें, आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए पौष्टिक आहार का लें, आंखों की एक्सरसाइज करें और टीवी मोबाइल का उपयोग कम से कम करें. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement
Advertisement