Advertisement

Turmeric Water: सोशल मीडिया पर छाया पानी में हल्दी डालकर रील बनाने का ट्रेंड, अब जान लें इसे पीने के क्या हैं फायदे

Turmeric Water Benefits: इन दिनों सोशल मीडिया पर पानी में हल्दी डालकर रील बनाने का ट्रेंड खूब चल रहा है. लेकिन, क्या आप जानते हैं बस वायरल नहीं सेहत के लिए वरदान है हल्दी का पानी. रोजाना पीने से कई जबरदस्त फायदे मिल सकते हैं... 

Abhay Sharma | Jun 24, 2025, 09:13 PM IST

1.सूजन करे कम

सूजन करे कम
1

हल्दी में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जिससे सूजन कम हो सकती है, हल्दी वाला पानी रुमेटाइड आर्थराइटिस और ऑस्टियोआर्थराइटिस के रोगियों के लिए फायदेमंद होता है.  

Advertisement

2.मोटापा कम करे 

मोटापा कम करे 
2

सुबह खाली पेट हल्दी वाला पानी पीने से बढ़ते वजन पर काबू पाया जा सकता है, इसमें आप 1 टुकड़ा अदरक भी मिला सकते हैं. इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म में सुधार आएगा. 

3.गॉलब्लेडर की पथरी में फायदेमंद 

गॉलब्लेडर की पथरी में फायदेमंद 
3

इसके अलावा हल्दी में मौजूद करकुमिन कंपाउंड गॉलब्लेडर से पित्त को निकालने में मदद कर सकता है, इससे पचन में मदद मिलती है.  

4.लिवर डिटॉक्सीफाई में फायदेमंद

लिवर डिटॉक्सीफाई में फायदेमंद
4

वहीं हल्दी वाला पानी पीने से लिवर डिटॉक्सीफाई होता है, खराब पदार्थ बाहर निकल सकते हैं. इतना ही नहीं इससे गैस और सूजन की समस्या कम होती है. 

5.अल्जाइमर और स्ट्रोक

अल्जाइमर और स्ट्रोक
5

हल्दी में एरोमैटिक टरमेरोन तत्व पाए जाते हैं, जो क्षतिग्रस्त दिमाग की स्टेम कोशिकाओं की मरम्मत करने में मदद करते हैं. इससे अल्जाइमर और स्ट्रोक जैसे कई न्यूरोडीजेनेरेटिव विकारों का जोखिम कम होता है. 

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement
Advertisement