Advertisement

रसोई की ये 5 चीजें बन सकती हैं कैंसर का कारण, तुरंत कर दें बाहर

Cancer causing kitchen items: कई बार हम किचन में कुछ ऐसी चीजों का इस्तेमाल करते हैं जो कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे को बढ़ा सकती हैं. ये चीजें सेहत के लिए काफी नुकसानदायक साबित हो सकती हैं. आइए यहां जानते हैं कि किचन में कौन सी चीजें कैंसर का कारण बन सकती हैं.

आदित्य कटारिया | Jun 27, 2025, 10:48 AM IST

1.नॉन-स्टिक बर्तन

नॉन-स्टिक बर्तन
1

रसोई में नॉन-स्टिक बर्तनों का इस्तेमाल करने से अक्सर कैंसर का खतरा बढ़ सकता है. इन बर्तनों की कोटिंग में हानिकारक केमिकल्स होते हैं, जो खाने के साथ मिलकर कैंसर का खतरा बढ़ाते हैं.

Advertisement

2.रिफाइंड तेल

रिफाइंड तेल
2

रिफाइंड तेल के ज्यादा इस्तेमाल से कैंसर का खतरा भी बढ़ जाता है. रिफाइंड तेल से शरीर में सूजन बढ़ सकती है, जिससे कैंसर सेल्स की ग्रोथ बढ़ जाती है.

3.माइक्रोवेव पॉपकॉर्न

माइक्रोवेव पॉपकॉर्न
3

माइक्रोवेव पॉपकॉर्न को भी खाने से बचना चाहिए. माइक्रोवेव पॉपकॉर्न बैग में परफ्लुओरोऑक्टेनोइक एसिड पाया जाता है जो एक खतरनाक केमिकल है जिससे कैंसर को बढ़ावा मिलता है.

4.प्लास्टिक चॉपिंग बोर्ड

प्लास्टिक चॉपिंग बोर्ड
4

किचन में इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक चॉपिंग बोर्ड कैंसर के खतरे को भी बढ़ा सकते हैं. प्लास्टिक में बीपीए और थैलेट्स जैसे केमिकल्स होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए खतरनाक होते हैं. प्लास्टिक चॉपिंग बोर्ड का इस्तेमाल कम से कम करना चाहिए.

5.टी बैग 

टी बैग 
5

कुछ प्रकार के टी बैग्स कैंसर के खतरे को भी बढ़ाते हैं. टी बैग्स में सिंथेटिक पॉलिमर या एपिक्लोरोहाइड्रिन जैसे कैमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है, जो पानी के साथ मिलने पर हानिकारक पदार्थ छोड़ते हैं, जिससे कैंसर का खतरा बढ़ सकता है. 

 

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement

Advertisement