Advertisement

Depression in Women: महिलाओं में डिप्रेशन और एंग्जाइटी के दिखते हैं ये 5 लक्षण, समझ लें बिगड़ रही है मानसिक हालत

पुरुषों से ज्यादा महिलाओं में तनाव और अवसाद में जाने के खतरे होते हैं. यहां कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताएंगे जो ये दर्शाते हैं कि मानसिक तनाव अब गंभीर रूप ले रहा है.

ऋतु सिंह | May 13, 2025, 01:03 PM IST

1.तनाव- एंग्जाइटी नजरअंदाज करने के नुकसान

तनाव- एंग्जाइटी नजरअंदाज करने के नुकसान
1

अक्सर महिलाएं तनाव, एंग्जाइटी को नजरअंदाज कर देती हैं या इसका कारण थकान या तनाव मान लेती हैं . लेकिन जब मामला डिप्रेशन तक पहुंचता है तब समझ आता है कि मानसिक स्थिति अब कंट्रोल के बाहर है. आखिर वो कौन से लक्षण हैं जिन्हें नजरअंदाज करने पर महिलाएं डिप्रेशन की गर्त में जा सकती हैं , चलिए जानें 
 

Advertisement

2.बात-बात पर रो देना

बात-बात पर रो देना
2

अवसाद से पीड़ित महिलाएं अक्सर निरंतर उदासी और रोने की इच्छा का अनुभव करती हैं . हालाँकि इसके कुछ कारण हो सकते हैं . यह स्थिति कई सप्ताह तक बनी रहती है .
 

3.दिन-रात थकान महसूस करना

दिन-रात थकान महसूस करना
3

ऐसे में महिलाएं हमेशा थका हुआ महसूस करती हैं, भले ही उन्होंने ज्यादा काम न किया हो, उन्हें ऊर्जा की कमी और थकान महसूस होती है .
 

4.बहुत कम या ज्यादा सोना

बहुत कम या ज्यादा सोना
4

अवसाद में अक्सर नींद संबंधी समस्याएं हो सकती हैं . कुछ महिलाएं बिल्कुल नहीं सोतीं या कुछ बहुत ज्यादा सोती हैं .
 

5.चुप रहना या सोच में डूबे रहना

चुप रहना या सोच में डूबे रहना
5

इसके अलावा, अगर महिलाएं अचानक से बहुत चुप रहने लगें या लगातार अधिक सोच में पड़ जाए तो ये अवसाद का संकेत है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए.

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement
Advertisement