Advertisement

झुर्रियों से लेकर पिगमेंटेशन तक हर स्किन प्रॉब्लम को खत्म कर देंगे ये 5 सुपरफूड्स, ग्लो करेगी त्वचा

आजकल प्रदूषण और गलत जीवनशैली का त्वचा पर बहुत बुरा असर पड़ता है.इसकी वजह से झुर्रियां और मुंहासे जैसी त्वचा संबंधी समस्याएं बहुत बढ़ जाती हैं. ऐसे में कुछ खास सुपरफूड्स का सेवन इन समस्याओं से राहत दिला सकता है. तो आइए यहां जानते हैं कुछ ऐसे ही सुपरफूड्स के बारे में जो त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद हैं.

आदित्य कटारिया | Jul 14, 2025, 02:02 PM IST

1.एवोकाडो 

एवोकाडो 
1

एवोकाडो त्वचा के लिए फायदेमंद होता है. इसमें हेल्दी फैट्स, विटामिन ई और सी होते हैं, जो त्वचा को हाइड्रेटेड रखते हैं और झुर्रियों को कम करने में मदद करते हैं.

Advertisement

2.बेरीज 

बेरीज 
2

स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी और रास्पबेरी जैसी बेरीज त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती हैं. इनमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं और चेहरे की रंगत को कम करते हैं.

3.अखरोट

अखरोट
3

अखरोट खाने से त्वचा को कई फायदे होते हैं. ये ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन ई का अच्छा स्रोत हैं. ये त्वचा को मजबूत बनाते हैं और सूजन कम करने में मदद करते हैं.

4.शकरकंद 

शकरकंद 
4

शकरकंद त्वचा के लिए भी कारगर माना जाता है. यह त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है और त्वचा के सेल्स को स्वस्थ रखने में मदद करता है. यह चेहरे की झुर्रियों को कम करने में भी मददगार हो सकता है.

5.फैटी फिश 

फैटी फिश 
5

सैल्मन और मैकेरल जैसी फैटी फिशभी त्वचा के लिए फायदेमंद हो सकती हैं. ये सूजन कम करती हैं, त्वचा को नमी देती हैं और मुंहासों व अन्य त्वचा संबंधी समस्याओं से लड़ने में मदद करती हैं.

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement

Advertisement