Advertisement

Bad Cholesterol Symptoms: हाथ और पैरों में नजर आने वाले ये लक्षण बताते हैं शरीर में बढ़ गया है गंदा कोलेस्ट्रॉल, तुरंत दें ध्यान

Bad Cholesterol Symptoms: कई बार हाथों और पैरों पर कुछ ऐसे संकेत नजर आते हैं, जो बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल की ओर इशारा करते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक इन लक्षणों की पहचान सही समय पर कर लिया जाए तो इससे होने वाले नुकसान से बचा जा सकता है... 

Abhay Sharma | Jul 19, 2025, 12:44 PM IST

1.इन लक्षणों को न करें अनदेखा

इन लक्षणों को न करें अनदेखा
1

हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षणों में पैरों में दर्द या ऐंठन, सुन्नपन या झुनझुनी, नाखूनों का पीला होना आदि शामिल हैं. इन संकेतों को पहचानकर समय रहते डॉक्टर से सलाह लेना और कोलेस्ट्रॉल की जांच कराना बहुत ही जरूरी है. 

Advertisement

2.हाथ और पैरों में झुनझुनाहट

हाथ और पैरों में झुनझुनाहट
2

आर्टरीज में कोलेस्ट्रॉल जमा होने से हाथ-पैरों तक पर्याप्त खून हीं पहुंच पाता है और इससे अक्सर उनमें झुनझुनाहट या पिन और सुइयां चुभने जैसा एहसास हो सकता है. यह खराब ब्लड सर्कुलेशन की वजह से भी हो सकता है. 

3.पैरों में ऐंठन की समस्या 

पैरों में ऐंठन की समस्या 
3

इसके अलावा ब्लॉक हुई आर्टरीज के कारण पैरों की मांसपेशियों को सही ऑक्सीजन नहीं मिल पाती है और इसी वजह से चलते समय या थोड़ी सी भी शारीरिक गतिविधि के दौरान पैरों में  ऐंठन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है. 

4.हाथ-पैरों का ठंडा होने की समस्या

हाथ-पैरों का ठंडा होने की समस्या
4

वहीं कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से धमनियां सिकुड़ने लगती हैं और इसकी वजह से रक्त प्रवाह धीमा हो जाता है. इससे हाथ-पैर अक्सर ठंडे महसूस हो सकते हैं, मौसम सामान्य ही क्यों न हो. यह पैरों तक पर्याप्त खून न पहुंचने का सीधा संकेत भी माना जाता है. 

5.हाथ और पैरों में दर्द

हाथ और पैरों में दर्द
5

आर्टरीज के ब्लॉक या संकरा होने से ब्लड सर्कुलेशन में आने वाली दिक्कत हाथ-पैरों में अक्सर दर्द पैदा करती है. ऐसे में पैरों में दर्द इस बात का संकेत होता है कि उन्हें पर्याप्त खून नहीं मिल पा रहा है. 

6.पैरों में घाव का ठीक न होना

पैरों में घाव का ठीक न होना
6

इसके अलावा अगर आपके पैरों में कोई छोटा कट या घाव है और वह बहुत धीरे ठीक हो रहा है या बिल्कुल ठीक नहीं हो रहा है तो इसका मतलब है कि शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ गया है. खराब ब्लड सर्केुलेशन के कारण भी शरीर की खुद को ठीक करने की क्षमता कम हो जाती है. 

7.स्किन कलर में बदलाव आना 

स्किन कलर में बदलाव आना 
7

ब्लड सर्कुलेशन ठीक से न हो पाने के कारण पैरों की स्किन के कलर में बदलाव आने लगता है, एक्सपर्ट्स के मुताबिक ऑक्सीजन की कमी की वजह से अक्सर स्किन में नीले या बैंगनी रंग के धब्बे नजर आते हैं.

8.Disclaimer

Disclaimer
8

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

 अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement
Advertisement