सेहत
Aman Maheshwari | Jul 20, 2025, 09:26 AM IST
1.फैटी फिश

आप फैटी फिश जैसे साल्मन, मैकेरल, सार्डिन का सेवन कर सकते हैं. इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं जो दिमाग की कोशिकाओं को मजबूत करते हैं.
2.ब्लूबेरी

ब्लूबेरी में एंटीऑक्सीडेंट्स और फ्लावोनॉइड्स गुण होते हैं जो याददाश्त को तेज करते हैं और दिमाग के बूढ़े होने की प्रक्रिया को धीमा करते हैं.
3.कद्दू के बीज

याददाश्त बढ़ाने और दिमाग तेज करने के लिए कद्दू के बीज खाना अच्छा होता है. इसमें जिंक, मैग्नीशियम, आयरन और कॉपर जैसे पोषक तत्व होते हैं.
4.डार्क चॉकलेट

मेंटल हेल्थ के लिए डार्क चॉकलेट खाना भी अच्छा होता है. फ्लावोनॉइड्स, कैफीन और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण मूड को बेहतर करते हैं.
5.नट्स

दिमाग के लिए नट्स जैसे अखरोट और बादाम खाना अच्छा होता है. इन्हें खाने से याददाश्त बढ़ती है. आप इनका सेवन कर सकते हैं.
6.साबुत अनाज

आप ओट्स, ब्राउन राइस, क्विनोआ और गेहूं जैसे साबुत अनाज खा सकते हैं. यह दिमाग को एनर्जी देते हैं. इन्हें खाने से फोकस बढ़ता है.
7.हरी पत्तेदार सब्जियां

पालक, मेथी, बथुआ जैसी पत्तेदार सब्जियां खाना दिमाग के लिए अच्छा होता है. यह ब्रेन पावर को बूस्ट करते हैं.
8.हल्दी

बेहतर मानसिक स्वास्थय के लिए और ब्रेन पावर बूस्ट करने के लिए हल्दी का सेवन कर सकते हैं. हल्दी में करक्यूमिन गुण होते हैं यह चिंता और तनाव को कम करती है.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.