सेहत
Aman Maheshwari | Jun 12, 2025, 07:24 AM IST
1.फेफड़ों को नुकसान

स्मोकिंग करने से फेफड़ों को नुकसान होता है. इससे फेफड़ों की कार्यक्षमता को कमजोर होती है और सांस लेने में परेशानी होने लगती है.
2.दिल की बीमारी

सिगरेट की वजह से हार्ट हेल्थ को नुकसान होता है. इसमें मौजूद निकोटीन और टार नसों को सख्त कर देते हैं. जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रेक का खतरा रहता है.
3.फर्टिलिटी पर असर

स्मोकिंग से प्रजनन क्षमता कम होती है. पुरुषों और महिलाओं दोनों की फर्टिलिटी और सेक्स लाइफ पर बुरा असर पड़ता है. पुरुषों में शुक्राणुओं की गुणवत्ता प्रभावित होती है और महिलाओं को पीरियड्स से जुड़ी परेशानी होती है.
4.कैंसर का खतरा

धूम्रपान करने से कैंसर का खतरा रहता है. सिगरेट के पैकेट पर भी इसकी चेतावनी होती है. सिगरेट पीने से गले, मुंह, किडनी, ब्लैडर और पैंक्रियाज का कैंसर होता है.
5.त्वचा को नुकसान

स्मोकिंग से झुर्रियां, त्वचा का ढीलापन, डार्क सर्कल्स जैसी दिक्कत हो सकती है. अगर आप धूम्रपान करते हैं तो इससे चेहरे की नैचुरल चमक छीन जाती है.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.